बॉलीवुड

सोहा अली खान का बड़ा बयान,कहा ‘मोटी चमड़ी वाले ही बनें बॉलीवुड का हिस्सा’

सोहा ‘द मिस फेसिना 2018’ कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में शिरकत करने आईं थी
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2018, 3:25 PM IST
soha ali khan
soha ali khan

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान का मानना है कि बहुत संवेदनशील लोगों को बॉलीवुड में नहीं आना चाहिए। ‘मिस फेमिना 2018’’ के ग्रैंड फिनाले में शिरकत करने आईं सोहा से जब पूछा गया कि मॉडल्स को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, तो उन्होंने कहा, 'मैं मॉडलिंग के बारे में बहुत कुछ नहीं कह सकती लेकिन मैं अभिनय के बारे में कह सकती हूं। बहुत संवेदनशील लोगों को बॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। यहां आपको ढेर सारी आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं, और इसके लिए आपकी चमड़ी मोटी होनी चाहिए।'

ट्रोलिंग पर की बात

उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर आपके बारे में हर प्रकार की बयानबाजी होती है। अगर आप बहुत संवेदनशील हैं तो ऐसे बयान पढ़ते ही आप टूट जाते हैं।' ‘मिस फेमिना 2018’ से जुड़ाव पर सोहा ने कहा कि उभरती प्रतिभाओं का सहयोग करना उन्हें अच्छा लगता है।

प्रसिद्ध अधिवक्ता राम जेठमलानी पर बनाएंगी फिल्म
इस दौरान पति कुणाल खेमू के साथ सोहा ने देश के प्रसिद्ध अधिवक्ता राम जेठमलानी के जीवन पर आधारित फिल्म से निर्माण क्षेत्र में उतरने की घोषणा की है। फिल्म के कलाकारों के बारे में सोहा ने कहा, 'राम जेठमलानी 9 दशक पूरे कर चुके हैं और फिल्म में उनके किस समय की कहानी दिखाई जाएगी, इस पर काम चल रहा है। कहानी निश्चित होने के बाद कलाकारों का चयन किया जा सकेगा। मेरे दिमाग में कुछ नाम हैं, लेकिन सब निर्देशक पर निर्भर है।'

फिलहाल व्यस्त है इन फिल्म में
सोहा फिलहाल तिग्मांशू धूलिया निर्देशित फिल्म ‘साहेब, बीवी और गेंगस्टर 3’ में संजय दत्त , जिम्मी शेरगिल, माही गिल और चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दोस्तों संग ताजमहल के बाहर तस्वीरें खिंचवाती दिखीं शाहरुख की बेटी सुहाना, कुछ अलग था अंदाज

Published on: