बॉलीवुड

सन ऑफ सरदार 2 का ‘The Po Po Song’हुआ रिलीज, फैंस ने कहा- सलमान भाई की याद…

Son of Sardar 2: फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर और गाना फैंस के बीच जमकर धमाल मचा रहा है और अब फिल्म का एक और नया गाने रिलीज हुआ है, जिसमें…
less than 1 minute read
• •
Jul 17, 2025
सन ऑफ सरदार 2 का 'The Po Po Song'हुआ रिलीज, फैंस ने कहा- सलमान भाई की याद...
रचनात्मक

Ajay Devgan: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बता दें कि अजय देवगन की फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ एक हफ्ते का समय बाकी है और मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल आज फिर फिल्म का एक धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है। जिसे रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा हुआ है। सन ऑफ सरदार 2 के इस नए गाने का टाइटल "द पो पो" है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे है।

सन ऑफ सरदार 2 का 'The Po Po Song'हुआ रिलीज

फिल्म सन ऑफ सरदार 2 देखने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, और फैंस को उम्मीद है कि सन ऑफ सरदार की तरह ही सन ऑफ सरदार 2 भी शानदार होगी। हलांकि फिल्म का ट्रेलर और अब तक के रिलीज हुए गानों को फैंस द्वारा जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही इस फिल्म का नया गाना "पो पो" को गुरु रंधावा ने गाया है। बता दें कि इससे पहले वाले पार्ट में भी पो पो गाना था और अब सन ऑफ सरदार 2 में भी पो पो का नया वर्जन देखने को मिल रहा है। जी हां! गुरु रंधावा की आवाज में पो पो का नया वर्जन यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है।

फैंस ने कहा- सलमान भाई की याद…

बता दें कि पहले वाले सन ऑफ सरदार के पो पो गाने में सलमान खान नजर आए थे। वहीं इस बार नए वर्जन गाने में फैंस सलमान खान को फैंस मिस करते दिखाई दे रहे हैं और उनका कहना है कि 'सलमान भाई की कहा है, दिखाई नहीं दे रहे। वहीं कुछ दर्शकों का कहना है कि पहला वर्जन कहीं ज्यादा बेहतर था।

Updated on:
17 Jul 2025 04:50 pm
Published on:
17 Jul 2025 04:49 pm
Also Read
View All
Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान