
नई दिल्ली | बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती रहती हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर वो काफी एक्टिव रहती हैं और अलग-अलग विषयों पर अपनी बात कहती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने टिकटॉक पर महिलाओं के अपमान को लेकर सलमान खान (Salman Khan) पर निशाना साधा था। अब उन्होंने बॉलीवुड की नई एक्ट्रेसेस की लिप सिंकिंग (Lip Syncing) पर सवाल उठाया है।
उन्होंने कहा एक आज के दौर में गानों पर कलाकारों की वो मेहनत और बढ़िया लिप सिंक नहीं दिखती है जो पहले दिखा करती थी। सोना ने तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) से लेकर जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) का नाम लेकर इस बारे में खुलकर बात की।
सोना ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए हाल ही में बताया कि वो आजकल की एक्ट्रेसेस की लिप सिंक से खुश नहीं हैं। उन्होंने उदारहण देते हुए बताया कि जैसे पुराने जमाने में कलाकार गाने पर भी काम करते थे। जैसे सैंया तेरे प्यार में लुट गए हम बाजार में.. गाना आता है तो आपका मुंह खुलाता है। लेकिन मैंने एक कव्वाली गायी थी और जैकलीन को सैंया शब्द पर मुंह खोलना था लेकिन उसका ऐसा नहीं हुआ।
सोना ने आगे कहा कि पहले के एक्टर्स के गाने देखकर लगता था कि वो सॉन्ग को खुद गा रहे हैं लेकिन आजकल तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता। जैसे एक और उदाहरण देती हूं, जब मैंने फिल्म सांड की आंख में तापसी और भूमि के लिए एक गाना गाया था। लेकिन उन्होंने उस गाने पर बिल्कुल भी मेहनत नहीं की इसीलिए दर्शकों को वो गाना पसंद भी नहीं आया। मैं उनसे पूछना चाहती थी कि उन्होंने परफॉर्म करने से पहले गाना सुना था। ऐसा नहीं होता कि बस सेट पर आ गए और थोड़ा मुंह हिलाया और चल दिए। हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है।