बॉलीवुड

शादी के 92 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा ने बताया अपने ‘दिल का हाल’, फैंस बोले- ऐसे कैसे

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ शादी के 92 दिन बाद अपने दिल का हाल फैंस के साथ बताया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 3:39 PM IST
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद से ही चर्चा में हैं। फैंस कपल की नई फोटोज का इंतजार भी करते रहते हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब अच्छी लगती है। इन सबके बीच अब शादी के 92 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने दिल का हाल बताया है। एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जहीर संग अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना हुआ है। इस पोस्ट में सोनाक्षी के कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा है। फोटोज शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दिल का हाल बताया है। इस फोटोज में कपल रोमांटिक होते हुए भी दिख रहा है। एक्ट्रेस पति जहीर के कंधे पर सिर टिकाए और उनकी आंखों में आंखें डाले नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, 'लाल है मेरे दिल का हाल।' इसके बाद उन्होंने ब्लैक कलर का हार्ट इमोजी भी लगाया है।

सोनाक्षी और जहीर इकबाल पर फैंस ने लुटाया प्यार

सोनाक्षी और जहीर इकबाल, दोनों ने इसमें रेड कलर का आउटफिट पहना है। सोनाक्षी ने मांग का सिंदूर भी फ्लॉन्ट किया है। कपल के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये सिंदूर आप पर बहुत अच्छा लग रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे।' बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी 24 जून को हुई थी, जो खूब चर्चा में रही।

Updated on:
25 Sep 2024, 3:39 PM IST
Published on: