बॉलीवुड

जब रीना रॉय को बताया जाने लगा Sonakshi Sinha की असली मां, एक्ट्रेस ने कही थी ये बड़ी बात

जब सोनाक्षी सिन्हा को कहा जाने लगा था रीना रॉय की बेटी एक्ट्रेस ने इन खबरों पर यूं किया था रिएक्ट रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की प्रेम कहानी रह गई अधूरी
2 min read
Dec 28, 2020
Reena Roy and Sonakshi Sinha
Reena Roy and Sonakshi Sinha

नई दिल्ली | 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय (Reena Roy) एक टाइम पर सफल एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी थी। एक के बाद एक हिट फिल्में देने के बाद उनका नाम बुलंदियों को छू रहा था। इसी दौरान उन्होंने कई फिल्में शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ भी की और दोनों के अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में उड़ने लगी। रीना और शत्रुघ्न की लव स्टोरी फिल्म कालीचरण से शुरू हुई। दोनों की जोड़ी ने लगभग 11 हिट फिल्में दी थीं। हालांकि रीना और शत्रुघ्न के प्यार को मंजिल नहीं मिली और दोनों अलग हो गए। शत्रुघ्न ने पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) से शादी की और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) है। लेकिन सोनाक्षी को रीना रॉय की बेटी कहा जाने लगा।

सोनाक्षी सिन्हा ने जब बॉलीवुड में फिल्म दबंग से एंट्री की तो उन्हें देखते ही कई लोगों के मन में पहला ख्याल रीना रॉय का आया। मीडिया में इस तरह की खबरें छपने लगी कि लोग सोनाक्षी को रीना की बेटी कहने लगे हैं। जिसका मुख्य कारण ये था कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी के बाद भी रीना को डेट करते रहे थे। हालांकि जब सोनाक्षी से ये सवाल किया गया था तो वो बेहद नाराज हो गई थीं। उन्होंने मीडिया को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं रीना रॉय ने प्रतिक्रिया देते हुए इस बारे में बड़ी बोली थी।

रीना रॉय से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सोनाक्षी मेरी नहीं बल्कि अपनी मां पूनम सिन्हा जैसी ही दिखती हैं। जब मैंने फिल्म जख्मी की थी तो लोगों ने मुझे आशा पारेख और नासिर हुसैन की बेटी कह डाला था। वहीं डिंपल कपाड़िया को नरगिस की बेटी कह देते थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये कोई नई बात नहीं है। बातें होती हैं और फिर कुछ दिन बाद खत्म हो जाती हैं।

Published on:
28 Dec 2020 10:15 am
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’