बॉलीवुड

जहीर इकबाल की पत्नी Sonakshi Sinha का फूटा गुस्सा, वीडियो आया सामने

Sonakshi Sinha Got Angry: सोनाक्षी सिन्हा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वो किसी पर गुस्सा होते दिख रही हैं। इसमें उनके पति जहीर इकबाल भी हैं।
less than 1 minute read
Jan 13, 2025
Sonakshi Sinha Got Angry on Paps Video surfaces on social media

Sonakshi Sinha Got Angry: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है। वो अक्सर अपने पति के साथ बी-टाउन में दिखाई दे जाती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा गुस्सा होते दिखाई दे रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा

ये घटना मुंबई के एक इवेंट के दौरान हुई, जहां सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ मौजूद थीं। वीडियो में सोनाक्षी पैप्स पर गुस्सा होते दिखीं। वो उनसे कहती हैं- "बस करो, हो गया।" वो उन्हें थोड़ा स्पेस देने के लिए कहते हुए झल्लाती दिखीं।

इन पर हुई गुस्सा सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने पति जहीर इकबाल के साथ छुट्टियां मनाते देखा जाता रहता है। इसकी फोटोज और वीडियो भी सोनाक्षी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी।

शादी से पहले 7 साल तक किया डेट

23 जून को शादी के बंधन में बंधने से पहले वे 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। उनकी शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की थी।

Updated on:
13 Jan 2025 04:08 pm
Published on:
13 Jan 2025 04:08 pm