बॉलीवुड

शादी के 98 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा की हुई मुंह दिखाई! फिर जहीर ने सबके सामने किया ये काम

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के 3 महीने बाद एक्ट्रेस की मुंह दिखाई हुई है। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Sep 30, 2024
sonakshi zaheer
सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की शादी को हुए 3 महीने हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी शुरूआत में सब कहते हैं कि बॉलीवुड की दंबग हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की मुंह दिखाई।

सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल का वीडियो

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर का मुंह दिखाई वाला यह वीडियो इंडियाज बेस्ट डांस सीजन 4 शो का है। इसमें कपल ने साथ में एंट्री की। दोनों का स्वागत शो में मौजूद जज से लेकर कंटेस्टेंट सभी ने आरती और फूलों से किया। इसके बाद प्रोमो वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर एक साथ रोमांटिक परफॉर्मेंस भी करते नजर आए, जहां पर जहीर सोनाक्षी को एक बार फिर प्रपोज करते दिखते हैं। इस बीच जहीर सबके सामने सोनाक्षी सिन्हा को किस भी करते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल

शो का प्रोमो देखकर यह साफ है कि यह पूरा एपिसोड इमोशंस से भरपूर होने वाला है। इंडियाज बेस्ट डांस सीजन 4 में सोनाक्षी सिन्हा ने रेड कलर का अनारकली सूट पहना है, वहीं जहीर इकबाल रेड कुर्ता और व्हाइट पयजामा में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि इस शो को गीता कपूर, टेरेंस लुईस और करिश्मा कपूर जज कर रहे हैं।

Published on:
30 Sept 2024 01:18 pm