सोनाक्षी और जहीर इकबाल, दोनों ने इसमें रेड कलर का आउटफिट पहना है। सोनाक्षी ने मांग का सिंदूर भी फ्लॉन्ट किया है। कपल के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये सिंदूर आप पर बहुत अच्छा लग रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे।' बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी 24 जून को हुई थी, जो खूब चर्चा में रही।