बॉलीवुड

82 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम का टूटा ‘सब्र का बांध’, जहीर संग शादी पर आया शॉकिंग रिएक्शन

Sonakshi Sinha On Parents' Reaction: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लगभग 3 महीने बीत चुके हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके पेरेंट्स शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने जहीर से शादी को लेकर किस तरह से रिएक्ट किया था।

3 min read
Sep 14, 2024
Sonakshi Sinha On Parents' Reaction

Sonakshi Sinha On Parents' Reaction: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शादी को याद करते हुए अपने पेरेंट्स के पहले रिएक्शन के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि जहीर संग उनके रिश्ते पर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा क्या सोचते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल ने 24 जून को इंटरफेथ मैरिज की थी। शादी से पहले कपल ने कभी भी अपने रिलेशन को पब्लिक नहीं किया था। अचानक शादी की खबर आते ही लोगों को बड़ा झटका लगा था। सोनाक्षी और जहीर की शादी में कपल के पैरेंट्स शामिल हुए थे लेकिन खबरें चल रही थी कि उनके घर के लोग इस शादी से खुश नहीं हैं। खबरें थीं कि सोनाक्षी के पैरेंट्स शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा कपल की शादी से नाराज हैं। हालांकि बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर अपना 'सब्र का बांध' तोड़ा और बताया कि वो इस शादी से बहुत खुश हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके पेरेंट्स इस शादी के बारे में क्या सोचते हैं और उनका पहला रिएक्शन कैसा था।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी पर क्या सोचते हैं पिता शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी को लगभग 82 दिन हो गए हैं। इस तीन महीनों में कपल दो से तीन बार हनीमून पर जाकर वापिस लौट चुके हैं। हाल ही में कपल यूरोप से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में जहीर से शादी करने के बारे में खुलकर बात की है। सोनाक्षी ने अपने पेरेंट्स के पहले रिएक्शन के बारे में बताया है। सोनाक्षी ने बताया कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने पूरी तरह से शादी में साथ दिया था। सोनाक्षी ने बताया कि जहीर और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा शादी से पहले कई बार मिले हैं और दोनों के बीच प्यारा सा रिश्ता है। सोनाक्षी ने कहा, "सभी दोस्त और परिवार हमारे रिश्ते के बारे में सालों से जानते थे। इस रिश्ते से मेरे पापा बहुत खुश थे। वो बोलते थे जब मिया बीवी राजी तो क्या करेगा काजी?"

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया अपनी मां पूनम सिन्हा की पहला रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा ने पिता के बारे में बात करने के बाद अपनी मां पूनम सिन्हा के बारे में बात की है। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उनकी मां पहली शक्ख थी जिन्होंने इस रिश्ते पर बात करना शुरू किया था। सोनाक्षी ने कहा, "मेरी मां जहीर को अच्छी तरह जानती थी। मेरी मां ने खुद भी लव मैरिज की है, इसलिए वो हमारे रिश्ते को समझती हैं।"

         

सोनाक्षी और जहीर की शादी

सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने 23 जून को मुंबई में अपने घर पर एक रजिस्टर्ड शादी की थी। इसके बाद रिसेप्शन हुआ था जिसमें सलमान खान, हुमा कुरेशी, रेखा और काजोल जैसे स्टार्स शामिल हुए थे।

Updated on:
14 Sept 2024 11:14 am
Published on:
14 Sept 2024 10:50 am
Also Read
View All

अगली खबर