Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की सगाई हो चुकी है। इसकी फोटो भी सामने आ चुकी है। वहीं, आज कपल की शादी है।
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही है। आज सुबह दोनों सिविल मैरिज करेंगे। इसके बाद शाम को शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में भव्य आयोजन होगा। इसमें पूरा परिवार और दोस्त शामिल होंगे। अब सामने आ रहा है कि सोनाक्षी की सगाई भी हो चुकी है। इसका सबूत खुद एक्ट्रेस ने शादी से एक दिन पहले दिया है। इसे देख फैंस काफी खुश हो रहे है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। परिवार को मनाने के चक्कर में दोनों ने इस बीच सगाई कर ली। इसके बाद भी सोनाक्षी सिन्हा के परिवार राजी नहीं हुआ। एक्ट्रेस ने अपने दम पर अपनी शादी करने का सोचा और तैयारियां शुरू कर दी। अब हल्दी और मेहंदी वाले दिन शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा दोनों सारी नाराजगी भुलाकर शादी में शामिल होने वाले हैं। वहीं, सोनाक्षी ने शादी से एक दिन पहले अपनी मेहंदी और सगाई की रिंग दिखाई। एक बड़ी डायमंड रिंग पहने एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज दिया और खुशी जाहिर की। सोनाक्षी की खुशी देखकर उनके फैंस भी खुश हो गए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की सिविल मैरिज ही करेंगे यानी ये कोर्ट मैरिज भी कहा जाता है। सोनाक्षी आज इकबाल की दुल्हन फाइनली और ऑफिशियली बन जाएंगी। उनके पिता और माता ने शादी से पहले घर पर पूजा भी रखी। इसमें सोनाक्षी शामिल भी हुई।