बॉलीवुड

Sonakshi Sinha की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने करवाई घर में पूजा, वायरल हुआ वीडियो

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने घर में पूजा करवाई, इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2024, 12:46 PM IST
shatrughan sinha

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी पर खूब विवाद हुआ। अब शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर सबको जवाब दिया है।

साथ ही उन्होंने शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। इनमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की शादी में तब्बू ने लूट ली महफिल, Video देख लोग बोले आप कब शादी करोगे?

जहीर और सोनाक्षी सिन्हा ने की पूजा

इन तस्वीरों में जहीर और सोनाक्षी सिन्हा पूजा में हिस्सा लेते दिख रहे हैं। इसके साथ ही दुल्हन की एंट्री का वीडियो भी इसमें शामिल है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए  शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने ट्विटर पर लिखा, 'आभार के भाव के साथ हम अपने खास दिन पर हमारे साथ जश्न मनाने के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो आपकी गर्मजोशी, प्यार और बधाई के साथ 'सदी की शादी' बन गई है। हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के साथ अपने जीवन की खूबसूरत यात्रा में एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं।'

शत्रुघ्न सिन्हा ने आलोचकों को दिया जवाब

ये तस्वीरें और वीडियो आते ही वायरल हो गई हैं। इन पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी की आलोचनाओं को भी संबोधित किया था। बिहार में अंतरधार्मिक विवाह को 'लव जिहाद' कहने वाले उन्होंने करारा जवाब दिया था।

एक्टर ने कहा- "आनंद बक्शी साहब ने ऐसे पेशेवर प्रदर्शनकारियों के बारे में लिखा है, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। इसमें मैं ये जोड़ना चाहूंगा, 'कहने वाले अगर बेकार, बेकार-काज के हो तो कहना ही काम बन जाता है।' मेरी बेटी ने कुछ भी अवैध या असंवैधानिक नहीं किया है।’

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal) ने 23 जून को सिविल कोर्ट में शादी की थी। दोनों लंबे अरसे से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Updated on:
27 Jun 2024, 12:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी