बॉलीवुड

छप गया सोनम की शादी का कार्ड, यहां देखें तस्वीरें और डिटेल्स

सोशल मीडिया पर सोनम की शादी का कार्ड लीक हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 3:51 PM IST
Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। काफी समय से मीडिया में दोनों की शादी से जुड़ी अटकले चल रही थी। इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कपूर और आहूजा परिवार ने शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दोनों की शादी आठ मई को मुंबई में होगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर सोनम की शादी का कार्ड लीक हो गया है।

ग्रीन शेड पर आधारित है कार्ड
सोशल मीडिया पर शादी के कार्ड की फोटो वायरल हो रही है। इसमें मेंहदी, शादी और पार्टी के लिए निमंत्रण दिया गया है। यह तीनों ही कार्यक्रम दो दिनों में सम्पन्न होंगे। तीनों ही कार्ड पर अलग-अलग तरह की डिजाइन भी बनी हुई है। कार्ड को देखकर लगता है कि यह पूरी तरह से ग्रीन शेड पर आधारित है।

इस खास जगह होगी शादी
सोनम और आनंद की मेंहदी फंक्शन 7 मई को सनटेक सिग्नेचर ब्रांदा में आयोजित होगा। वहीं शादी का कार्यक्रम अगले दिन सुबह 11 बजे से 12 बजे तक का कार्ड में मेंशन है। शादी के बाद पार्टी का आयोजन मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला में होगा। कपूर और आहूजा परिवार ने निमंत्रण कार्ड में ड्रेस कोड को भी मेंशन किया है। इसके साथ ही टाइटल नोट में लिखा है- इस खास दिन में आपकी उपस्थिति ही हमारा मनचाहा गिफ्ट है।

शादी की ड्रेस कोड
ड्रेस कोड की बात करें तो मेंहदी के फंक्शन के लिए इंडियन फेस्टिव और व्हाइट कलर के शेड्स, शादी के दिन के लिए इंडियन ट्रेडिशनल और पार्टी के लिए इंडियन या वेस्टर्न ड्रेस कोड कार्ड में मेंशन है।

शादी के बाद इस फिल्म में आएंगी नजर
जल्द ही सोनम कपूर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी।यह मूवी 1 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी