बॉलीवुड

सोनम कपूर के बर्थडे पर स्वरा भास्कर ने लिखा स्पेशल पोस्ट, बताया उनसे क्या-क्या सीखा

पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor), पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) सहित सोनम की को—स्टार रह चुकीं कई एक्ट्रेसेस ने उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी। स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने भी सोनम के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट लिखा।
2 min read
Jun 09, 2020
सोनम कपूर
सोनम कपूर

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 35वां बर्थडे (Sonam kapoor Birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन के मौके पर दोस्तों सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे विश किया। पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor), पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) सहित सोनम की को—स्टार रह चुकीं कई एक्ट्रेसेस ने उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी। स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने भी सोनम के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट लिखा।

सबसे दयालु और उदार
स्वरा ने सोनम को सबसे दयालु और उदार बताया। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सोनम। जिन लोगों को मैं जानती हूूं, तुम उन सबसे से दयालु और उदार हैं। आप इसी तरह से रोशनी फैलाती रहो और खुश रहो।' साथ ही स्वरा ने बताया कि उन्होंने दोस्त बनने, उदार होने और ज्यादा शालीन होने के बारे में सोनम से सीखा।

तस्वीर शेयर की
स्वरा ने सोनम के साथ वाली एक तस्वीर भी शेयर की। यह तस्वीर 'रांझणा' फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि ये तस्वीर 'रांझणा' के शूट के दौरान की है। यह तस्वीर तब की है जब शूट पर इन दोनों की शुरुआती मुलाकात हुई थी। साथ ही उन्होंने लिखा कि बहुत खुशी हुई थी तुमसे मिलकर।

पति आनंद के लिए लिखी पोस्ट

देर रात सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के लिए पोस्ट लिखकर अपना प्यार जताया। सोनम ने आनंद को दुनिया का सबसे अच्छा पति बताया। उन्होंने बताया कि मुझे जिस चीज की जरूरत होती है, आनंद वह सब देते हैं। वहीं आनंद ने सोनम को एक ग्रुप फोटो पोस्ट करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। यह तस्वीर फोटोशॉप की हुई है। इसमें करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, स्वरा भास्कर और करिश्मा कपूर नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ आनंद ने लिखा कि तुम्हें पता है कि ग्रुप के साथ फोटोशूट कैसे किया जाता है। हैप्पी बर्थडे हमारी फेवरेट सोनम कपूर।

बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर सूटकेस पकड़े हुए एयरपोर्ट पर खुद की एक पुरानी तस्वीर साझा की। तस्वीर के कैप्शन में लिखा, मेरे सभी बैग पैक्ड हैं और मैं जाने के लिए तैयार हूं.. कहीं भी।

Published on:
09 Jun 2020 12:23 pm