बॉलीवुड

60 साल पहले की अनारकली बनीं सोनम कपूर, शेयर की तस्वीर

अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जहां उन्होंने 1960 के दशक की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला द्वारा निभाई गई प्रतिष्ठित फिल्म 'मुगल-ए-आजम' से अनारकली के रूप में खुद को तैयार किया है....  
2 min read
Apr 22, 2020
sonam kapoor
sonam kapoor

अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जहां उन्होंने 1960 के दशक की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला द्वारा निभाई गई प्रतिष्ठित फिल्म 'मुगल-ए-आजम' से अनारकली के रूप में खुद को तैयार किया है। तस्वीर शेेयर कर कैप्शन में लिखा, 'प्यार किया तो डरना क्या।'

यह पहली बार नहीं है, जब सोनम ने अनारकली के रूप में कपड़े पहने हैं। हैलोवीन के लिए 2019 में प्रतिष्ठित चरित्र के रूप में उन्होंने यह रूप धारण किया था, जबकि उनके पति आनंद आहूजा ने सलीम के रूप में खुद को पेश किया था।

View this post on Instagram

Pyaar kiya to darna kya ❤️

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

फोटो शेयरिंग साइट पर इस तस्वीर को 2.70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। अभिनय की बात करें तो सोनम को आखिरी बार 2019 में रिलीज 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। हालांकि, सोनम कपूर, आनंद आहूजा से शादी करने के बाद से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। कोरोना वायरस के बीच पिछले दिनों ही सोनम कपूर विदेश से लौटी हैं और फिलहाल अपने ससुराल में अपना टाइम स्पेंड कर रही हैं।

Updated on:
22 Apr 2020 04:12 pm
Published on:
22 Apr 2020 02:13 pm