बॉलीवुड

फैशन क्वीन सोनम कपूर पहुंची लंदन, फ्लाइट की खिड़की से शेयर किया यह फोटो

फैशन क्वीन सोनम कपूर पहुंची लंदन, फ्लाइट की खिड़की से शेयर किया यह फोटो

less than 1 minute read
Jul 15, 2020
sonam kapoor
sonam kapoor

बॉलीवुड फैशन क्वीन सोनम कपूर कोरोना महामारी के बीच लंदन पहुंच चुकी है। उन्होंने फ्लाइट की खिड़की से लंदन की बुमरेंग को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उनके द्वारा शेयर किए गए फोटो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ रह रही थी। अब वह अपने पति आनन्द के साथ लंदन चली गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा है। "लंदन मैं वापस आ गई हूं । इतना सुंदर।" इस फोटो के सोनम मास्क पहने नजर आ रही है।

सोनम लॉकडाउन से पहले मार्च में अपने पति आनंद के साथ इंडिया आई थी। उन्होंने दिल्ली में स्थित अपने ससुराल में करीब 3 माह का lockdown का समय बिताया, जिसके बाद वे 9 जून को अपने बर्थडे से पहले अपने परिवार माता पिता और भाई के साथ मुंबई आ गई थी। सोनम शादी के बाद अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो चुकी है। उनके पति का वहीं पर बिजनेस है ।ऐसे में वे फिर लंदन लौट आई हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद ने लव मैरिज की थी। दोनों पिछले कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी।

Published on:
15 Jul 2020 08:57 am