बॉलीवुड

सोनम कपूर ने शुरू की स्कॉटलैंड में शूटिंग, एक शेड्यूल में पूरी होगी ब्लाइंड

सोनम कपूर ने शुरू की स्कॉटलैंड में शूटिंग, एक शेड्यूल में पूरी होगी ब्लाइंड
less than 1 minute read
Dec 28, 2020
सोनम कपूर
सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों स्कॉटलैंड के ग्लासगो में है। जहां वे अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग कर रही है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 2021 में रिलीज होने की संभावना है। जिसमें सोनम कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म तमिल फिल्म नेत्रीकन का हिंदी रीमेक है। जिसमें नयनतारा ने मुख्य किरदार निभाया था।

जानकारी के अनुसार अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्म ब्लाइंड में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएगी। जो एक सीरियल किलर के केस को सुलझाने की कोशिश करती हैं। इस फिल्म की शूटिंग एक ही शेड्यूल में पूरी की जाएगी। फिल्म का निर्देशन शोम माखीजा कर रहे हैं। इस फिल्म में विनय पाठक, पूरब कोहली, लिलेट दुबे आदि भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

इससे पहले अभिनेत्री सोनम कपूर फ़िल्म एके वर्सेस एके में नजर आई थी। जिसमें अनिल कपूर और अनुराग कश्यप मुख्य किरदार में थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Published on:
28 Dec 2020 09:55 pm
Also Read
View All
‘उसको हेट मत दो, वो अभी छोटी है’, मनोज तिवारी की बेटी के रीति के अपशब्दों पर बोले काजी तौकीर के भाई

‘जब मिले नहीं तो सफाई क्यों दे रहे हो?’, दिशा सालियान केस पर बोले सूरज पंचोली तो लोगों ने दी नसीहत, कहा- अच्छी स्क्रिप्ट है

‘एक-एक मुस्लिम मस्जिद से निकलकर श्री राम के गाने पर नाच रहा था’, ‘रामायण’ एक्टर देव शर्मा ने सुनाया राम मंदिर का किस्सा

‘हनुमान अंश पर बॉलीवुड अब मांग रहा माफी’, फिल्म की सफलता के बाद प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

ऐसा पहले कभी नहीं देखा होगा! ‘हुंकार’ में खौफनाक विलेन बनकर आ रहे ‘पंचायत’ के प्रधान जी, मेकर्स भी रह गए हैरान