बॉलीवुड

TWITTER पर हुई सोनम की INSULT! किया ऐसा काम कि मंगेतर आनंद भी हुए होंगे शर्मिंदा

आज सोनम कपूर की एक बड़ी कमजोरी के बारे में पता चला है। इस बारे में उन्होंने खुद एक ट्वीट के जरिए बताया।
2 min read
Apr 10, 2018
sonam kapoor
sonam kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ज्यादातर अपने कपड़ो की स्टाइलिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं। यंग जनरेशन की लड़कियां उनकी स्टाइल को फॅालो करती हैं। लेकिन आज उनकी एक बड़ी कमजोरी के बारे में पता चला है। इस बारे में उन्होंने खुद एक ट्वीट के जरिए बताया। आपको जानकर हैरानी होगी की सोनम गणित में काफी कमजोर हैं। हाल में सोनम से माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर गणित का सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने ऑफिशियल ट्वि़टर अकाउंट से जवाब दिया। लेकिन सोनम का जवाब गलत होने के कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दरअसल, फिल्मफेयर मैगजीन के एडिटर जितेश पिल्लई ने एक गणित का सवाल करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो साझा की। फोटो एक ट्रायंगल पजल की थी, जिसमें लिखा था बताइए कितने ट्रायंगल हैं? सोनम कपूर ने इस सवाल के जवाब पर लिखा-सात।

लेकिन उनका यह जवाब बिलकुल गलत था। बस फिर क्या था यूजर्स ने सोनम का गलत जवाब देखकर उनपर मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा,'अगर आपको इससे भी ज्यादा दिख जाते तो आप राजघाट पर व्रत रख रही होतीं।' वहीं अन्य ने लिखा,'अगर आपको 11 दिख जाते तो आप किसी संस्थान में प्रोफेसर होती। आपने एक दम सही प्रोफेशन चुना है।'

अगले महीने करेंगी शादी

सोनम अगले महीने अपने लॅान्ग टाइम ब्वॅायफ्रेंड आनंद अहूजा संग सात फेरे लेने वाली हैं। शादी की तारीख सामने आ चुकी है। यह जोड़ी 9 से 12 मई के बीच शादी करेगी। खबरों के मुताबिक ये कपल जोधपुर या उदयपुर में नहीं बल्कि स्विटजरलैंड में शादी करेगा।

शादी की शॅापिंग हुई पूरी
कहा जा रहा है कि इन दिनों सोनम और आनंद के घरवाले जोरों-शोरों से शादी की तैयारियों में जुटे हैं। हर दिन इससे जुड़ी अपडेट सामने आ रही है। फैशन डीवा सोनम और आनंद ने शादी की शॉपिंग पूरी कर ली है। पहले कहा जा रहा था कि इन दोनों की डेस्टीनेशन वेडिंग राजस्थान के उदयपुर या जोधपुर में होगी। सोनम के एक फ्रेंड की उदयपुर में अच्छी खासी प्रोपर्टी है जिसकी वजह से वहां शादी होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन पिछले हफ्ते ही सोनम ने वेडिंग के लिए डेस्टीनेशन बदल दी। खबरों के मुताबिक स्विस की सरकार इस इवेंट के लिए दोनों को अपना इंटरेस्ट दिखा रही है।

Updated on:
10 Apr 2018 05:39 pm
Published on:
10 Apr 2018 05:32 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान