बॉलीवुड

शादी के बाद बॉयफ्रेंड संग लंदन रवाना हो जाएंगी सोनम, खरीदा 2 बेडरुम वाला अपार्टमेंट

चर्चा है कि सोनम कपूर शादी के बाद लंदन शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। लंदन में उन्होंने पहले ही 2 बेड रूम वाला अपार्टमेंट भी खरीद लिया है
2 min read
Apr 17, 2018
sonam
sonam

एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से कही ज्यादा अपनी शादी की खबरों के कारण चर्चा में हैं। आए दिन उनकी शादी की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर शादी के बाद लंदन शिफ्ट हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने 2 बेडरुम वाला अपार्टमेंट भी खरीद लिया है।

मुंबई में होगी शादी

एक वेबसाइट के मुताबिक सोनम कपूर और आनंद आहूजा 7 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुंबई में शादी रचाने के बाद दिल्ली यानी की आनंद आहूजा के होमटॉउन में एक ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया जाएगा।

शादी के बाद होंगे शिफ्ट

बताया जा रहा है कि शादी के तुरंत बाद सोनम और आनंद लंदन शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार, सोनम और आनंद ने नॉटिंग हिल के नजदीक एक दो बेड रूम वाला अपार्टमेंट खरीद लिया है। शादी के बाद भी सोनम कपूर फिल्मों में काम करना जारी रखेंगी, हलांकि इसके लिए उन्हें लदंन से मुंबई के बीच ट्रैवल करना पड़ेगा। जैसे ही शादी के फंक्शन पूरे हो जाएंगे, वैसे ही सोनम कपूर अपने काम पर वापस लौट आएंगी।

दादी की वजह से नहीं हो रही डेस्टिनेशन वेंडिग

सोनम की शादी को लेकर कुछ समय पहले ऐसी भी खबर आई थी कि वह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली हैं। वह स्विट्जलैंड या फिर लंदन में शादी करने की इच्छुक थी। हालांकि उन्हें अपनी दादी की वजह से डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कैसिंल करना पड़ा। सोनम कपूर की दादी इतनी दूर ट्रैवल करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए परिवारजनों ने सोनम की शादी को मुंबई में करने का फैसला लिया। दरअसल सोनम का परिवार शादी में सोनम की दादी की मौजूदगी चाहता है।

Updated on:
17 Apr 2018 08:52 pm
Published on:
17 Apr 2018 08:45 pm
Also Read
View All