आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान बोलीं-प्रेग्नेंसी के दौरान पीनी पड़ी थी ढेर सारी सिगरेट, जानें वजह...
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने बीते दिनों के यादगार लम्हों को याद करते हुए ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। साल 1993 में आई उनकी फिल्म 'गुमराह' को याद करते हुए अभिनेत्री सोनी राजदान ने खुलासा किया कि उस दौरान आलिया मेरे पेट में थीं पर मैं इस बात से अनजान थीं। जहां प्रेग्नेंसी के दौरान आम औरत एल्कोहल और सिगरेट से दूर रहती हैं। वहीं, उस दौरान मैंने जमकर सिगरेट पी थी।
हालांकि, उन्होंने सिगरेट एक सीन के लिए पी थी। फिल्म 'गुमराह' के निर्देशक महेश भट्ट थे और इसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे।
सोनी ने किया ट्वीट कर लिखा
अभिनेत्री सोनी राजदान ने ट्वीट करते हुए लिखा,'मेरी पसंदीदा फिल्मों और अत्यधिक सराहनीय किरदारों में से एक...उस वक्त आलिया मेरे पेट में थी और मुझे फिर भी पता ही नहीं था और उस दृश्य को किया जहां मैंने कई सारी सिगरेट पी।' उन्होंने इस दौरान श्रीदेवी के साथ अपने काम करने के लम्हों को भी याद किया।