बॉलीवुड

‘Sonu Ke Titu Ki Sweety’ Movie Review: फिल्म देखने से पहले जाने कैसी है फिल्म

फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्तों पर आधारित है। दोस्ती भी ऐसी की दो जिस्म और एक जान।
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2018, 11:50 AM IST
Sonu ke titu ki sweety movie review in Hindi
Sonu ke titu ki sweety movie review in Hindi

पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'अय्यारी' और 'ब्लैक पैंथर' के बाद इस हफ्ते निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' रिलीज हो चुकी है। फिल्म का जोनर कॉमेडी है। काफी समय से बॉलीवुड में इस जोनर की फिल्म रिलीज नही हुई है।

फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्तों पर आधारित है। दोस्ती भी ऐसी की दो जिस्म और एक जान। फिल्म में सोनू यानि की कार्तिक आर्यन को थोड़ा सा स्मार्ट दिखाया गया है तो वहीं टीटू यानि की सनी सिंह को थोड़ा सा डम्ब। अक्सर सोनू, टीटू की तमाम गलतियों को सही करता रहता है लेकन टीटू है कि हर बार नही मुसीबत को न्यौता देता रहता है। इस बार वो एक नई गर्लफ्रेंड बनाता है स्वीटी यानि की नुसरत। नुसरत वैसे तो अपने को बड़ी भोली भाली दिखाती है लेकिन सोनू को इस पर शक हो जाता है कि कुछ तो गड़बड़ है और फिर वहीं से शुरु हो जाता है ब्रोमांस VS रोमांस की कहानी। फिल्म के स्क्रिप्ट से लेकर डायलॉग और एक्टिंग तीनों ही बेमिसाल है। फिल्म में 'टर्न और ट्विस्ट' लगातार आते रहते हैं। बता दे कि फिल्म का संगीत को भी काफी पंसद किया जा रहा है। हंसराज हंस के गाने 'दिल चोरी साड्डा हो गया' को रिक्रिएट किया गया है।


फिल्म के स्टारकास्ट के बारे में बात करे तो निर्देशक लव रंजन एक बार फिर से फिल्म 'प्यार का पंचनामा' की स्टार कास्ट के साथ वापस आ रहे हैं। फिल्म में हमेशा की तरह इस बार भी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड वाली नोंक-झोंक और इमोशनल ड्रामा तो होगा ही। बता दें कि फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी सिंह मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म कॉमेडी जोनर की फिल्म है। काफी लंबे समय से इस जोनर की फिल्म बॉलीवुड से नदारद है। पिछले हफ्ते की ही बात करे तो बॉक्स ऑफिस पर अय्यारी और ब्लैक पैंथर फिल्म रिलीज हुई थी और उससे भी पहले पैडमैन और पद्मावत है।फिल्म की मेंकिग खास तौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर की गई है। साथ ही इस बार लव ट्रायंगल भी देखने को मिलेगा। गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड के बीच के नोंक-झोंक के साथ ही गर्लफ्रेंड को लेकर दो दोस्तों के बीच की तकरार को भी पेश किया गया है। प्यार ? का पंचनामा फिल्म में जबरदस्त डायलॉग रहे हैं। खास तौर पर कार्तिक आर्यन के भड़ास में बोले गए वो लंबे- लंबे डायलॉग जिसने सभी के दिल जीत लिए थे। ट्रेलर में भी कुछ इसी तरह के डायलॉग देखने को मिले हैं।

इन सभी कारणों की वजह से कहा जा सकता है कि अगर आप कॉमेडी फिल्म देखना चाहते है तो ये फिल्म देख सकते हैं। उम्मीद है कि प्यार का पंचनामा की तरह ही ये फिल्म भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी। फिलहाल दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
24 Feb 2018, 11:50 AM IST
Published on: