बॉलीवुड

बुरी खबर! अचानक सोनू निगम की तबीयत हुई खराब, नेपाल के अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को पीठ में तेज दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Feb 20, 2019
Sonu nigam admitted in kathmandu hospital after severe back pain
Sonu nigam admitted in kathmandu hospital after severe back pain

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर Singer sonu nigam को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पीठ में तेज दर्द उठने के कारण उन्हें Hospital में admit कराया गया है। हाल में सोनू Nepal के पोखरा में Concert के लिए पहुंचे थे जहां उनकी पीठ में तेज दर्द उठा।

फिलहाल उन्हें काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की डेप्यूटी जनरल मैनेजर आरपी मैनाली ने दी है।

मैनाली ने बताया, 'उन्हें अस्पताल के वीआईपी लॉन्ज में भर्ती कराया गया है। उन्हें पीठ में एक्यूट बैक पेन हुआ था। MRI किया जा चुका है और हम अब रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के बाद ही पता चलेगा कि आगे उन्हें क्या ट्रीटमेंट दिया जाना है। खबरों के मुताबिक डॉक्टर पंका जलन और डॉक्टर प्रवीण नेपाल सोनू उनका इलाज कर रहे हैं।'

गौरतलब है की कुछ दिन पहले भी सोनू निगम अस्पताल में भर्ती हुए थे। तब उन्हें आंखों में एक एलर्जी हो गई थी। खबर थी कि खराब सी फूड खाने के चलते उनकी आंखों में दिक्कत हो गई थी और इसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Published on:
20 Feb 2019 08:24 am