बॉलीवुड

अजान पर बयान देने वाले सोनू निगम ने यूपी में लाउडस्पीकर बैन पर दिया बड़ा बयान- देखें VIDEO

पिछले साल सोनू निगम ने किया था लाउडस्पीकर बजाने के मामले में ट्वीट
2 min read
• •
Jan 10, 2018
sonu nigam yogi government
sonu nigam yogi government

पिछले साल सोनू निगम अपने एक ट्वीट को लेकर विवाद में आ गए थे। सोनू ने ट्विटर पर ये ट्वीट कर दिया था कि सुबह सुबह उनकी नींद मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज से टूट जाती है। सोनू ने ये ट्वीट मंदिर और मस्जिद दोनों के लिए किया था। लाउडस्पीकर से मचने वाले शोर के बारें में सबसे पहले आवाज सोनू निगम ने ही उठायी थी।

सोनू के इस ट्वीट के बाद काफी कोहराम मच गया था। दोनों ही धर्मों से जुड़े लोगों ने सोनू की इस बात पर आलोचना की थी। अब उत्तर प्रदेश में कोर्ट ने ये आदेश दे दिया है कि अब सार्वजनिक और धार्मिंक स्थलों पर अवैध तरीके से लाउडस्पीर नहीं बजाया जा सकता है। कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। सरकार ने भी इस मामले में सभी को हिदायत दे दी है कि 20 जनवरी से पहले-पहले बिना अनुमति के बज रहे सारे लाउडस्पीकर हटा लिये जाएं।

कोर्ट के इस फैसले के बाद सोनू ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि- मुझे खुशी है कि मेरी द्वारा जो चिंगारी लगी थी अब वो आग बन चुकी है। सोनू ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से काफी खुश हूं। साथ ही इस फैसले का पूरे देश में स्वागत होना चाहिए। सोनू ने बातचीत में ये भी कहा कि - जब हम लोग भी कहीं अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट करते हैं तो हमें भी रात 10 बजे के बाद अपना प्रोग्राम बंद करना पड़ता है क्योंकि वो गैर कानूनी होता है।

बता दें कि पिछले साल जब सोनू ने इस बारें में अपनी आवाज बुंलद की थी तो उनपर कुछ लोगों ने केस भी दर्ज करा दिया था। लेकिन अब इस फैसले से सोनू सही साबित हो गए हैं। बात चीत के दौरान सोनू निगम ने पद्मावत के बारे में भी बोला- उन्होंने कहा कि जो लोग इस फिल्म का विरोध कर रहें हैं वो इसे देखकर रोएंगें।

Updated on:
10 Jan 2018 08:39 pm
Published on:
10 Jan 2018 12:47 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड