10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा फैसला, 8000 लोगों को चीनी मिलों में मिलेगी नौकरी

अब तक 8250 गन्ना किसानों का भुगतान भी कर दिया गया है...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Jan 10, 2018

CM Yogi Adityanath government decision for munderwa sugar mill

योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा फैसला, 8000 लोगों को चीनी मिलों में मिलेगी नौकरी

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट की बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिये गए। कैबिनेट बैठक के बाद यूपी सरकार के मंत्री सुरेश राणा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कैबिनेट की बैठक में मुंडेरवा की 1999 से बंद चीनी मिल को फिर से चलाने को मंजूरी दे दी गई है। गोरखपुर में 8000 लोगों को चीनी मिलों में नौकरी दी जाएंगी। साथ ही अब तक 8250 गन्ना किसानों का भुगतान भी कर दिया गया है।

घाटे की वजह से बंद थी चीनी मिल

दरअसल साल 1999 से घाटे में चल रही मुंडेरवा चीनी मिल बंद कर दी गई थी, जिसके बाद इसे चालू करने के लिए किसानों ने बड़ा आंदोलन चलाया। इस आंदौलन के दौरान ही दिसंबर 2002 में तीन किसान शहीद भी हो गए। शहीद किसानों की याद में हर साल शहीद किसान मेला लगता है और इसमें पूरे प्रदेश भर के किसान जुटते हैं।

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में ये बड़े फैसले हुए हैं...

- पूर्व मंत्री आजम खान के जिले रामपुर में सस्पेंड किये गए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी निहाल सिंह को बहाल कर दिया गया है।

- नैचुरल गैस पर टैक्स को 10 फीसदी से कम करके 5 फीसदी कर दिया गया।

- CM समग्र ग्राम विकास योजना को लागू किये जाने को भी मंजूरी दी गयी। जिसमें सीमावर्ती गावों में विकास कराया जाएगा। योजना का क्रियान्वयन ग्राम विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। बस्तियां में सड़क, पेंशन, बिजली, पानी, पिछ्ड़े लोगों व शहीद हुए लोगों के गांव का भी विकास कराया जाएगा। शहीद के नाम से द्वार और मूर्ति लगाई जाएंगी। मंडल व जिला स्तर पर समिति गठित की जाएगी।

- ऑनलाइन कंसेंट मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू किया जाएगा। इस सिस्टम से औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण बोर्ड से सहमति लेने में आसानी होगी।

- समन्वित बाल विकास योजना में पुष्टाहार की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव पास किया गया जिसमें 540 करोड़ का अतिरिक्त भार राज्य सरकार पर आएगा।

- राज्य विधान मंडल के दोनों सदनों के सत्रावसन को मंजूरी दी गयी।