उन्नाव. रणंजय सिंह (छोटू) प्राइज मनी मेमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट हसनंगज के 15वें संस्करण का तीसरा लीग मैच उन्नाव क्रिकेट क्लब उन्नाव और इंडियन ओवरसीज बैंक एलेवेन बाराबंकी की टीमों के मध्य खेला गया। इस मैच में इंडियन ओवरसीज बैंक इलेवन बाराबंकी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था। इंडियन ओवरसीज बैंक एलेवेन बाराबंकी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्भय (32), आजाद (20), जैन अब्बास (17) और मन्नू सिंह (16) रनों की छोटी मगर महत्वपूर्ण परियों की बदौलत 19.1 ओवर में आल आउट होकर 122 रनों का स्कोर खड़ा किया और उन्नाव क्रिकेट क्लब उन्नाव की टीम को 123 रनों का लक्ष्य दिया। उन्नाव क्रिकेट क्लब की ओर से बॉलिंग करते हुए यश पाण्डेय, नवीन और निर्भय ने 2-2 विकेट हासिल किये। कुंवर रामभरोसे सिंह महाविद्यालय प्रांगण हसनगंज में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता मैं बड़ी संख्या मैं क्रिकेट प्रेमी पहुंच मैच का आनंद ले रहे हैं।