बॉलीवुड

कोरोना: घरों में कैद लोगों का सोनू निगम ने किया मनोरंजन, फेसबुक पर लाइव कॉन्सर्ट में गाए ये गाने

सोनू निगम ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर बताया था कि वे दुबई में हैं और स्थितियां सामान्य होने के बाद ही इंडिया वापस लौटेंगे।

less than 1 minute read
Mar 22, 2020
Sonu nigam

बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम ने कोरोना वायरस के बीच घरों में कैद लोगों के लिए ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया। इस समय वे दुबई में हैं। उनका बेटा निवान वहां पढ़ाई करता है। ऐसे में सोनू की पूरी फैमिली यूएई में ही है।

सोनू ने रविवार को रात 8 बजे फेसबुक पर लाइव कॉन्सर्ट किया। उनके गाने सुनने के लिए हजारों लोग उनके फेसबुक पेज पर लाइव देख रहे थे। फैंस उनसे गानों की फरमाइश कर रहे थे और वे उनकी फरमाइश के गाने पर गा रहे थे।

इस दौरान सोनू ने किशोर कुमार का गाना, 'मैं हूं झुम झुम झुमरू' गाया। इसके अलावा उन्होंने फैंस की फरमाइश पर कई गाने गाए। फैंस ने सिंगर के बेटे निवान से भी गाना सुनने की फरमाइश की। निवान ने भी आॅनलाइन कॉन्सर्ट में पापा के साथ गाना गाया। बता दें कि सोनू निगम ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर बताया था कि वे दुबई में हैं और स्थितियां सामान्य होने के बाद ही इंडिया वापस लौटेंगे। साथ ही उन्होंने रविवार को आॅनलाइन कॉन्सर्ट करने के बारे में भी बताया था।

Published on:
22 Mar 2020 09:24 pm
Also Read
View All