बॉलीवुड

सुरों के ‘बादशाह’ सोनू निगम के पास है करोड़ों की सम्पत्ति, Audi और Range Rover जैसी गाड़ियों के मालिक है सिंगर

सोनू निगम ने रोमांटिक गानों से लेकर दर्द से भरे गाने गाकर फैंस के दिलों को जीता हैं। फैंस की दिवानगी के चलते ही आज यह गायक करोड़ों की संपत्ति का मालिक भी है।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2021, 1:18 PM IST
Sonu Nigam Property and Net Worth
Sonu Nigam Property and Net Worth

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम नें काफी कम उम्र में ही हिंदी सिनेमा में अपनी मखवली अवाज के जादू से पहचान बना ली थी। उनकी आवाज के खास अंदाज के कारण ही उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। और आज के समय में उनकी पास किसी चीज की कमी नही है। क्या आप जानते हैं सोनू निगम की नेटवर्थ के बारे में..
सोनू निगम (Sonu nigam) के गाए हुए गाने के बारे में भला कौन नहीं जानता है। सोनू ने ना जाने अब तक कितनें गानों को अपनी आवाज देकर उन्हें हमेशा के लिए अमर ही कर दिया है। सोनू एक ऐसे गायक हैं, जो रोमांटिक से लेकर दर्द से भरे गाने गाकर फैंस के दिलों को जीत चुके हैं। फैंस की दिवानगी के चलते ही आज यह गायक करोड़ों की संपत्ति का मालिक भी है।

सोनू के गाने हमेशा फैंस के दिलों में बने रहते हैं। सोनू फिल्मों में सिंगिंग करने के साथ ही तमाम स्टेज शोज में भी जाते है इसके अलावा वो टीवी पर आने वाले शोज में बतौर जज बनकर भी आए हैं। ऐसे में साल 2021 में सोनू निगम की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है जोकि 370 करोड़ भारतीय रुपए होती है।

हिंदी सिनेमा में सोनू ने काफी लंबे समय से अपनी आवाज देते आ रहे है। और वो फिल्म के पर गाने के 6 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा सोनू 10 से 15 लाख रुपये की फीस एक कॉन्सर्ट के लिए लेते हैं। सोनू निगम की सालाना कमाई 5 करोड़ के आसपास की है इसके अलावा वह गानों की रिकॉर्डिंग और लाइव ईवेंट के साथ स्पॉन्सरशिप से भी अच्छी कमाई कर रहे हैं।

सोनू निगम के कार और बाइक कलेक्शन
करोड़ों की कमाई करने वाल सिंगर के पास कई गाड़ियां और घर हैं सोनू निगम को कार और बाइक्स का भी काफी शौक है। उनके पास सबसे महंगी कार रेंज रोवर है जिसकी कीमत 2.11 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा DC Avati,Audi A4,रेंज रोवर Vouge ,BMW Z4 66.5 जैसी मंहगी कारें लाख सोनू के पास है।

सोनू का घर
इतना ही नही सोनू निगम के पास आलीशान बंगला भी है। ऐसे में रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू निगम के पास एक 25 करोड़ रुपए की आलीशान प्रॉपर्टी है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब