बॉलीवुड

सोनू सूद अब मृतक और घायल प्रवासियों के लिए आगे आए, 400 प्रवासी मदजूरों के परिवार की मदद

sonu sood help 400 migrants labor workers family who injured and death

2 min read
Jul 13, 2020
Sonu sood

कोरोना वायरस की इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं और अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood), अक्षय कुमार, सलमान खान और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Akshay Kumar, Salman Khan and Rohit Shetty) सहित कई सितारें असल जिंदगी में हीरो बनकर उभरे है। सोनू सूद (Sonu Sood) पिछले कई महीनों से कोविड-19 संकट के बीच प्रवासी मजदूरों और बाकी जरूरतमंदों को घर पहुंचने में मदद कर रहे हैं। अब अभिनेता ने कुछ लोगों के परिवारों को मदद और समर्थन देने का फैसला किया है। सोनू उन लोगों की मदद करने वाले हैं जिन्होंने इस कठिन समय में अपने प्रियजनों को खो दिया है या फिर घर वापस आने के दौरान यात्रा में घायल हुए हैं। सोनू सूद ने अब मृतक और घायल प्रवासियों के लगभग 400 परिवारों तक पहुंचने का फैसला किया है।

सोनू अपनी दोस्त नीती गोयल के साथ 'घर भेजा' #GharBhejo पहल में उन लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं जो अपने प्रियजनों को खो चुके हैं या फिर घर वापस आने के दौरान यात्रा में घायल हुए थे। इस नेक काम के लिए सोनू सूद की सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रशंसा हो रही है। आपको बता दें कि इससे पहले सोनू सूद इन प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा में, खेती के लिए और घरों के निर्माण के लिए भी मदद भी कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने यूं की खाकी की मदद
इस कड़ी में निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। रोहित शेट्टी ने मुंबई में पुलिस के लिए 11 होटल्स उपलब्ध कराए हैं। इसकी जानकारी मुंबई के सीपी (कमिशनर ऑफ पुलिस) परम बीर सिंह ने अपने ट्वीट से दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में रोहित शेट्टी को धन्यवाद भी दिया है। मुंबई के कमिशनर ऑफ पुलिस ने रोहित शेट्टी को लेकर अपने ट्वीट में लिखा, 'हम रोहित शेट्टी को धन्यवाद देते हैं, जो कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही खाकी में काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए निरंतर समर्थन का स्रोत रहे हैं। उन्होंने मुंबई में हमारे ऑन ड्यूटी कर्मियों के लिए असीमित अधिभोग के साथ 11 होटलों की सुविधा दी है।'

Published on:
13 Jul 2020 02:19 pm
Also Read
View All