23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंडोम से उड़ाए खून के छींटे! ‘धुरंधर 2’ के एक्शन डायरेक्टर ने खोला ‘बुलेट सीन’ का राज

Dhurandhar 2 Condom Bullet Shot Scene: धुरंधर फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज ने मूवीज के एक्शन सीन खासकर गोली लगने वाले सीन को लेकर कुछ ऐसी जानकारी दी हैं जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 24, 2026

Dhurandhar 2 Condom Bullet Shot Scene

फिल्मों में गोली लगने का सीन कैसे होता है शूट। (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 Condom Bullet Shot Scene: बॉलीवुड फिल्में हों या टॉलीवुड या फिर हॉलीवुड हर जगह मारधाड़ वाली फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों के एक्शन सीन फिल्माने के लिए एक्शन डायरेक्टर को तरह-तरह के जुगाड़ और तकनीक का इस्तेमाल करना पड़ता है। अगर हम आपसे कहें कि गोली लगने वाले सीन में बहते खून को दिखाने के लिए कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है तो क्या आप मानेंगे, नहीं ना। लेकिन ये सच है, 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने बताया है कि फिल्मों के एक्शन सीन खासकर गोली लगने वाले सीन के पीछे किस तरह की खास तकनीक और जुगाड़ काम करता है। आइए जानते हैं क्या है वो जुगाड़ और क्या है उसका कंडोम से कनेक्शन।

कैसे होता है कंडोम का इस्तेमाल (Dhurandhar 2 Condom Bullet Shot Scene)

डिजिटल कमेंट्री से बातचीत के दौरान, एजाज गुलाब ने कहा कि इन सीन को 'बुलेट हिट' इफेक्ट के जरिए शूट किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसमें कपड़ों के नीचे एक छोटा सा सेटअप लगाया जाता है। नकली खून फैलाने के लिए कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है। जब गोली चलती है तो एक रिमोट कंट्रोल या इलेक्ट्रोनिक ट्रिगर के जरिए उस सेटअप पर ब्लास्ट किया जाता है, इससे फिल्म देखने वाले को लगता है कि सामने वाले किरदार को असलियत में गोली लग गई है।

कई तरह की तकनीक का होता है इस्तेमाल (Why Condoms Used In Dhurandhar?)

इसके साथ ही एजाज ने बताया, 'इस इफेक्ट के लिए कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अंदर लाल रंग का लिक्विड डाल दिया जाता है। जब रिमोट या इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर से पटाखा फटता है तो कंडोम का पतला और लचीला मटेरियल फटते ही खून के छींटों को बेहद असली दिखाता है। और ऐसा लगता है जैसे गोली शरीर के आर-पार हुई हो। यह तरीका सस्ता और सुरक्षित भी माना जाता है।'

एक्टर्स की सुरक्षा और टाइमिंग है जरूरी

एक्टर्स की सेफ्टी के बारे में बताते हुए, एजाज ने कहा कि भले ही इन सीन को काफी आसानी से शूट किया जाता, लेकिन इसमें रिस्क भी होता है कि कहीं एक्टर को कोई नुकसान ना हो, इसके लिए सेफ्टी लेयर्स यूज होते हैं। कपड़ों के नीचे पैडिंग की जाती है या फिर मेटल की प्लेट्स होती हैं ताकि जब धमाका हो तो एक्टर की बॉडी को उससे कोई नुकसान ना हो। इसके आगे उन्होंने कहा कि इस तरह के सीन शूट करते वक्त टाइमिंग का खास ध्यान रखा जाता है, अगर एक सेकंड भी इधर-उधर हुआ तो सब बेकार हो जाता है, सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।

वहीं, मशहूर स्टंटमैन Gurbachan Singh ने बताया कि छोटे पटाखों के इस्तेमाल से गंभीर चोट का खतरा कम होता है, हालांकि हल्की खरोंचें आ सकती हैं। हादसे होने पर प्रोड्यूसर्स और स्टंटमैन एसोसिएशन इलाज का खर्च उठाते हैं।

एक्शन सीन में कब करते हैं बॉडी डबल का इस्तेमाल

बॉडी डबल पर बात करते हुए एजाज ने कहा कि कई बार एक्टर्स चाहते हैं कि वो सारे स्टंट खुद करें, जिससे उनके फैंस उनकी तारीफ़ करें और उनकी एक्टिंग से खुश हों। लेकिन बतौर एक्शन डायरेक्टर हमारे लिए सबसे पहले उनकी सेफ्टी जरूरी है और उनकी सुरक्षा के जिम्मेदारी लें। इसीलिए जब हमको कोई सीन या स्टंट खतरनाक और रिस्की लगता है तो हम उसके लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं।

कैसे होता है बॉडी डबल का यूज (How Body Doubles Were Used In Dhurandhar)

इसके आगे उन्होंने कहा कि कैमरा एंगल, मोशन मैचिंग और शार्प एडिटिंग कट्स के जरिए सीन को ऐसा बनाया जाता है कि लोगों को पता ही नहीं चलता कि कब एक्टर और बॉडी डबल को स्विच किया।

'धुरंधर 2' के बारे में (Dhurandhar 2 Cast and Box Office Collection)

पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई 'धुरंधर' और इस साल मार्च में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड अभी तक तकरीबन 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में दोनों फिल्मों के कलाकारों की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, सौम्या टंडन, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, राकेश बेदी, आर.माधवन, संजय दत्त और दानिश पंडोर जैसे मंझे हुए एक्टर्स ने जबरदस्त काम किया है। फिल्म के छोटे से छोटे किरदार ने अपने चंद मिनटों या सेकंड्स के रोल में भी दमदार काम किया है।