बॉलीवुड

जरूरतमंदों के मसीहा बेच रहे नारियल पानी, बोले यह मेरा साइड बिजनेस है

जरूरतमंदों के मसीहा बेच रहे नारियल पानी, बोले यह मेरा साइड बिजनेस है

less than 1 minute read
Nov 21, 2020
सोनू सूद की दरियादिली का एक और नमूना, बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उठाया बड़ा कदम

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे नारियल पानी बेचते नजर आ रहे हैं। अभिनेता इस वीडियो में नारियल को काट रहे हैं, वह तमाम फैंस को नारियल पानी पिला रहे। यह देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए।

दरअसल वायरल वीडियो में सोनू सूद नारियल पानी बेचते नजर आ रहे हैं। वह अपने फैंस को नारियल पानी पिला रहे हैं। इस वीडियो में सोनू सूद ने अपना टैलेंट दिखाते हुए खुशी जाहिर की है और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह मेरा साइड बिजनेस है" अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है और इस पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें कि सोनू सूद कोरोना वायरस के दौरान जरूरतमंद लोगों के मसीहा बनकर उभरे हैं। उन्होंने लोगों को लाकडाउन के दौरान अपने गृह राज्य भिजवाने के साथ ही लोगों की हर संभव मदद की है। ऐसे में लोगों उन्हें भगवान की तरह भी पूजने लगे हैं।

Published on:
21 Nov 2020 10:46 pm
Also Read
View All