बॉलीवुड

कोरोना की चपेट में आए साउथ एक्टर राम चरण, खुद को किया होम क्वॉरेंटाइन

कोरोना की चपेट में आए साउथ एक्टर राम चरण, खुद को किया होम क्वॉरेंटाइन

less than 1 minute read
Dec 29, 2020
कोरोना की चपेट में आए साउथ एक्टर राम चरण, खुद को किया होम क्वॉरेंटाइन

साउथ एक्टर राम चरण कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने अपने आप को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है और जो लोग उनके संपर्क में आए हैं उनसे भी शीघ्र कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। ताकि इस महामारी से शीघ्र निजात मिले।

अभिनेता रामचरण ने ट्विटर पर लिखा, "मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है, मुझ में कोई लक्षण नहीं है, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है, उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा और मैं स्वस्थ होकर लौटूंगा।" उन्होंने लिखा- "सभी से निवेदन है कि जो भी पिछले कुछ दिनों मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना टेस्ट करा ले, मैं अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आपको जल्दी दूंगा।"

आपको बता दें कि अभिनेता राम चरण ने हाल ही क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी उनकी कजिन निहारिका और चेतन्य जेवी के लिए दी थी। इस पार्टी में साउथ के कई बड़े कलाकार शामिल हुए थे।

Published on:
29 Dec 2020 09:24 pm
Also Read
View All