बॉलीवुड

Katrina के हाथों में लगेगी राजस्थानी मेहंदी, इसकी कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

इन दिनों मीडिया में सबसे ज्यादा अगर शादी की चर्चा किसी है तो वह है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी। सूत्रों की मानें, तो दोनों दिसंबर 2021 के पहले हफ्ते में शादी कर लेंगे। हालांकि अभी दोनों की तरफ से ही किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2021, 3:41 PM IST
katrina_vicky_kaushal.jpg

इन दिनों मीडिया में सबसे ज्यादा अगर शादी की चर्चा किसी है तो वह है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी। सूत्रों की मानें, तो दोनों दिसंबर 2021 के पहले हफ्ते में शादी कर लेंगे। हालांकि अभी दोनों की तरफ से ही किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों की मानें तो दोनों ही अपनी शादी को लेकर बेहद रिजर्व हैं। दोनों की ही तरफ से किसी भी अफवाह को अंजाम नहीं दिया जा रहा है। यहां तक की यह भी खबर है कि मीडिया औऱ दुनिया से बचने के लिए कैट अपने सारे आउटफिट ट्रायल अपनी दोस्त के घर पर कर रही हैं।


लेटेस्ट अपडेट यह आ रही है कि कैट बेहद की खास किस्म की मेहंदी अपनी शादी में लगवाएंगी, जो जोधपुर के पाली जिले से उनके लिए खास तौर पर आएगी। कैटरीना कैफ की मेहंदी सेरेमनी के लिए राजस्थान के जोधपुर के पाली जिले से सोजत मेहंदी आर्डर की गई है। सोजत के कारीगर ये मेहंदी खास तौर से बिना किसी केमिकल के बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मेहंदी की कीमत 50,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक है।

आपको बता दें कि विक्की और कैटरीना को साल 2020 में एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोनों को ही कई शोज और इवेंट्स पर एक दूसरे से बात करते देखा गया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया है।

Published on: