बॉलीवुड

Sridevi की आत्मा की शांति के लिए बोनी कपूर करने जा रहे ये बड़ा काम

Actress Sridevi की Death दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने के कारण हुई थी।
2 min read
Feb 08, 2019
sridevi 1st death anniversary pooja boney kapoor and family
sridevi 1st death anniversary pooja boney kapoor and family

पिछले साल फरवरी का महीना पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री के लिए दुख से भरा था। साल 2018 की 24 फरवरी को सिनेमाजगत की महानायिका श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। Actress Sridevi की Death दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने के कारण हुई थी। दिग्गज अभिनेत्री की अचानक मौत से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब इस बात को 1 साल होने वाला है। श्रीदेवी की 1st Death Anniversary पर उनके पति Boney Kapoor एक खास पूजा करवाने वाले हैं।

14 फरवरी को होगी एक खास पूजा

न्यूज पोर्टल की एक खबर के अनुसार आने वाली 14 फरवरी यानी Valentine’s Day के दिन बोनी कपूर और उनकी फैमिली एक खास पूजा करवाने वाले हैं। दरअसल, तिथी के हिसाब से श्रीदेवी की पहली बरसी 14 फरवरी को पड़ेगी।

चेन्नई में होगी पूजा

यह खास पूजा चेन्नई में श्रीदेवी के घर पर रखवाई जाएगी। इस पूजा में बोनी कपूर के परिवार के अलावा अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के शामिल होने की भी खबरें हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि पूजा में पूरा कपूर खानदान भी शामिल हो सकता है।

गौरतलब है कि अपने पिछले कई इंटरव्यूज में जाह्नवी यह बात कह चुकी हैं कि उन्हें अभी तक यकीन नहीं हुआ है कि उनकी मां उनसे दूर जा चुकी हैं। कपूर खानदान और पूरा देश आज भी श्रीदेवी के जाने का दुख मना रहा है।

Updated on:
08 Feb 2019 11:32 am
Published on:
08 Feb 2019 11:32 am
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा