
सोनम के गाने पर Dance
इस Viral Video में श्रीदेवी सोनम कपूर के गाने 'प्रेम रतन धन पायो' पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी निभा रही हैं। यह वीडियो साल 2015 का है, जब वह अनिल कपूर के घर करवाचौथ पार्टी में पहुची थीं।
श्रीदेवी ने शेयर किया था Video
श्रीदेवी ने इस वीडियो को अपने Instagram Account पर शेयर किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है।
जल्द होगी सोनम की शादी
बता दें, सोनम कपूर की शादी मुंबई मे ही होगी। दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा , 'कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है। शादी आठ मई को मुंबई में होगी।' बयान में कहा गया, 'चूंकि यह एक निजी समारोह है , हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं। '
शादी की तैयारियां शुरु
सोनम कपूर के बंगले पर साज सज्जा सहित शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। सोनम के घर मेहमानो के पहुचने का सिलसिला भी शुरु हो चुका है। पूरे बॉलीवुड में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है।