बॉलीवुड

श्रीदेवी की मौत का असली कारण आया सामने, आखिरी समय से बह रहा था चेहरे से खून.. पुराने दावे निकले झूठे

श्रीदेवी (Sridevi) की मौत का सच आया सामने आखिरी समय से खून निकल रहा था पुराने दावों पर लगा विराम
2 min read
Jan 04, 2020
655323-sridevi-022618-1.jpg
Sridevi

नई दिल्ली | दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया था। बहुत तहकीकात के बाद भी ये सामने नहीं आ पाया कि असल वजह क्या थी और उस वक्त क्या हुआ था। लेकिन अब श्रीदेवी की बाथटब में डूबकर हुई मौत के रहस्य से पर्दा उठ गया है। दरअसल, एक्ट्रेस के नाम पर जीवनी लिखने वाले लेखक सत्यार्थ नायक ने 'श्रीदेवी : द एटर्नल गॉडेस' में खुलासा किया है कि श्रीदेवी को लो ब्लड प्रेशर में अक्सर बेहोश हो जाने की बीमारी थी।

इस पर श्रीदेवी (Sridevi) के कई करीबी लोगों के बयान भी शामिल हैं। सुत्रों के मुताबिक, सत्यार्थ नायक ने कहा है- मैं पंकज पाराशर (जिन्होंने फिल्म चालबाज में श्रीदेवी को निर्देशित किया था) और नागार्जुन से मिला। उन दोनों ने मुझे श्रीदेवी की रक्तचाप की समस्या के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि काम करने के दौरान वो कई बार बाथरूम में बेहोश हो गई थीं। फिर मैंने इस मामले में श्रीदेवीजी की भतीजी माहेश्वरी से मुलाकात की। उन्होंने आगे कहा कि बोनी सर ने बताया था कि श्रीजी बाथरूम की फर्श पर गिरी हुईं थीं और उनके चेहरे से खून बह रहा था।

बता दें कि 24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी (Sridevi) की अचानक मौत से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरा देश गम में डूब गया था। ये खबर सुनकर सब हैरान थे। जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी को दुबई में उनके होटल के कमरे के बाथटब में उनके पति बोनी कपूर ने बेहोशी की हालत में पाया था। उसके बाद मृत्यु प्रमाण पत्र में बताया गया कि उनकी मौत दुर्घटनावश डूबने के कारण हुई। कई जगह ये भी खबरे आईं कि श्रीदेवी की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हुई। हालांकि अब लेखक द्वारा श्रीदेवी की रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ गया है।

Published on:
04 Jan 2020 02:33 pm
Also Read
View All
‘संस्कृति और परंपरा का अपमान’, कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली ट्रोल, रक्षाबंधन पर डीप-नेक ब्लाउज पहनने पर भड़के यूजर्स

बेडरूम, जवानी और चमगादड़ जैसे कमेंट्स के बाद, अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को कहा ‘बड़ा भाई’, भुलाए सारे गिले-शिकवे

नेपाल त्रासदी पर एकजुट हुआ बॉलीवुड: मनीषा कोइराला ने जताया दुख तो उदित नारायण बोले- तबाही देख रोना आ रहा

‘मुझे उठना है, ठीक होना है’ अमाल मलिक ने फिल्मों से लिया ब्रेक, बताया कारण, बोले- मुझे विदा करो

‘आजकल बिना शादी के भी बच्चे होते है’, अरुणा ईरानी ने नीना गुप्ता का नाम लेकर कही थी ये बात, पुराना बयान हुआ फिर वायरल