बॉलीवुड

Sridevi के निधन के 25 महीने बाद उनके अंकल ने खोले कई राज, Boney की वजह से बेहद दर्द में थीं, जानें और भी बहुत कुछ

अभिनेत्री श्रीदेवी ( Sridevi ) के निधन 25 महीने बाद उनके अंकल वेणुगोपाल रेड्डी (Sridevi's uncle venugopal reddy) ने बोनी कपूर ( Boney Kapoor ) से श्रीदेवी रिश्ते, धन संपत्ति को लेकर किए कई खुलासे....
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2020, 12:50 PM IST
Sridevi died unhappily
Sridevi died unhappily

बॉलीवुड की 'हवा हवाई गर्ल' श्रीदेवी ( Sridevi Death) की 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उनके निधन को हुए करीब 25 महीने गुजर चुके हैं, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। अभी भी उनकी मौत पर रहस्य बरकरार है। कोई कहता है उनकी बाथटब में डूबने से मौत हुई तो कोई कुछ और। श्रीदेवी के निधन के 25 महीने बाद अब उनके अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ( Sridevi's Uncle Venugopal Reddy ) ने उनकी जिंदगी से जुड़े कई रहस्य उजागर किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने श्रीदेवी ( Sridevi ) के बोनी कपूर ( Boney Kapoor ) के साथ रिश्ते और धन-संपत्ति के संबंध में कई अनसुनी बातें शेयर की।

अपने दिल में दर्द लेकर दुनिया को अलविदा कहा
श्रीदेवी के अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने बताया कि श्रीदेवी ने अपने दिल में दर्द लेकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वेणुगोपाल ने खुलासा किया है कि हमें पता है कि बोनी कपूर को कुछ फिल्मों में घाटा हुआ था और श्रीदेवी ने अपनी प्रोपर्टी बेचकर उनके कर्ज को चुकाया था। इस बात का दुख श्रीदेवी हमेशा रहा। वह केवल बाहरी दुनिया के लिए अपने चेहरे पर झूठी मुस्कान रखती थीं, लेकिन वह अंदर से बहुत दुखी थीं।

मजबूरन फिल्मों की वापसी
वेणुगोपाल ने बताया कि श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के पैसों की तंगी से जूझने के चलते उन्हें फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से मजबूरन फिल्मों में वापसी करनी पड़ी। बोनी ने ऐसी कई फिल्मों पर पैसा पानी की तरह बहाया जो कभी रिलीज ही नहीं हुई। जिसकी वजह से बोनी को काफी नुकसान हुआ और मजबूरन श्रीदेवी को फिल्मों में वापसी करनी पड़ी।

वेणुगोपाल ने श्रीदेवी की मां और बोनी कपूर के रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी की मां को बोनी कपूर बिल्कुल पसंद नहीं थे। वे इन दोनों की शादी से खुश नहीं थीं। जब बोनी किसी अवसर पर उनके घर जाते थे तो श्रीदेवी की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं। लेकिन श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी कर ली।

Updated on:
11 Aug 2020, 12:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन