बॉलीवुड

नेशनल फिल्म अवॉर्ड: बेटियों संग बोनी कपूर ने ग्रहण किया नेशनल अवार्ड

पुरस्कार समारोह की रिहर्सल बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्पन्न हुई।
3 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 12:43 PM IST
national film award
national film award

65th नेशनल अवार्ड दिल्ली के विज्ञान भवन में शुरु हो चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मौजूद हैं। समारोह मेें अपनी मां श्रीदेवी का पुरस्कार रिसीव करने जाह्नवी साड़ी पहनकर पहुंची हैं। वहीं विनोद खन्ना का पुरस्कार रिसीव करने अक्षय खन्ना पहुंचे हैं।

Live Update

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समारोह में मौजूद सभी लोगों को संबोधित किया । उन्होंने समाज में सिनेमा के महत्व की बात की साथ ही भारतीय सिनेमा की पूरी दुनिया में व्याप्त शोहरत को भी गिनाया।

- बेस्ट एक्टर का अवार्ड रिद्धी सेन को दिया गया। उन्हें यह अवार्ड बंगाली फिल्म Nagarkirtan के लिए दिया गया।

- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवार्ड ए.आर रहमान को मिला। उन्हें यह अवार्ड तमिल फिल्म Kaatru Veliyidai और फिल्म Mom के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए दिया गया।

- Village Rockstar को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। फिल्म ने कुल 3 पुरस्कार अपने नाम किया।

- Best Direction का अवार्ड जयराज को दिया गया।

- फिल्म मॉम के लिए मरणोपरांत श्रीदेवी को दिया गया। यह पुरस्कार श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और बेटी जाह्नवी और खुशी ने रिसीव किया।

- फिल्म न्यूटन के लिए स्पेशल मेन्शन अवार्ड पंकज त्रिपाठी को दिया गया।

- दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना को दादासाहेब पुरस्कार दिया गया। उनके बेटे अक्षय खन्ना यह पुरस्कार लेने पहुंचे।

जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए श्रीदेवी के नाम की घोषणा की थी, तब बोनी कपूर ने कहा था, 'हमें समझ नहीं आ रहा कि इस पर कैसे रिएक्ट करें। हम खुशी मनाएं या उन्हें याद कर रोएं। काश वो आज यहां होती, तो वो बहुत ज्यादा खुश होती। उनके लिए ये अवॉर्ड बहुत मायने रखता। 'मॉम' फिल्म श्रीदेवी के लिए बहुत ही स्पेशल थी। श्रीदेवी बहुत ही परफेक्शनिस्ट थीं और वो आप उनकी हर फिल्म में देख सकते हैं।'बता दें कि इसी साल फरवरी में श्रीदेवी का दुबई के होटल में निधन हो गया था।

अनिल ने किया था ट्वीट
पिछले महीने जब श्रीदेवी को नेशनल अॅवार्ड देने की घोषणा हुई उस समय अनिल कपूर ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि वह भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन टैलेंट, काम और याद हमेंशा हमारे साथ रहेगा।

इसके साथ ही नेशनल अवॉर्ड में इन कलाकारों को भी सम्मानित किया गया-

बेस्ट एक्ट्रेस- श्रीदेवी (मॉम)
बेस्ट एक्टर- रिद्धि सेन (बंगाली फिल्म नगर कीर्तन)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- दिव्या दत्ता (फिल्म इरादा)
बेस्ट हिंदी फिल्म- न्यूटन
स्पेशल मेंशन अवॉर्ड- पंकज त्रिपाठी (न्यूटन)
बेस्ट पॉपुलर फिल्म (एंटरटेनमेंट)- बाहुबली: द कन्क्लूजन
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- अली अब्बास मोगल (बाहुबली- द कन्क्लूजन)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- बाहुबली- द कन्क्लूजन
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शाशा तिरूपति (मलयालम)
बेस्ट डायरेक्शन- भयानकम (मलयालम फिल्म)
बेस्ट कोरियोग्राफर- गणेश आचार्य (टॉयलेट- एक प्रेम कथा)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- ए आर रहमान
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- दिवंगत विनोद खन्ना
बेस्ट उड़िया फिल्म- Hello Arsi
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- Hebbettu Ramakka
बेस्ट मराठी फिल्म- कच्चा लिंबू
नरगिस दत्त अवॉर्ड (फीचर फिल्म)- ठप्पा (निपुण धर्माधिकारी)
बेस्ट चाइल्ड फिल्म- म्होरक्या
बेस्ट तेलुगू फिल्म- गाजी

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी