बॉलीवुड

बेटी जाह्नवी कपूर के डेब्यू को लेकर करण जौहर से भिड़ी श्रीदेवी, यहा जानें क्यों?

बेटी जाह्नवी कपूर के डेब्यू को लेकर करण जौहर से भिड़ी श्रीदेवी, यहा जानें क्यों?...
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2017, 2:02 PM IST
Sridevi_Karan
Sridevi_Karan

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के डेब्यू की चिंता खाए जा रही है। पिछले काफी दिनों से ये खबर आ रही है कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि जाह्नवी सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ के सीक्वल से डेब्यू करेंगी। खबर थी कि करण इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए जाह्नवी को साइन करने का फैसला लिया है। करण जौहर ने कर्इ दिन पहले इस बात की अधिकारिक घोषणा भी की थी। लेकिन अब तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। ऐसे श्रीदेवी को ये चिंता सताए जा रही है कि करण इस फिल्म की कब अधिकारिक घोषणा करेंगे। जबकि उन्होंने अपनी कम्पनी धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही दूसरी दो फिल्मों की आधिकारीक घोषणा कर दी है। हम बात कर रहें है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ की। लेकिन सैराट को लेकर अभी तक वो वो चुप्पी साधे हुए हैं।

ऐसे श्रीदेवी को लगता है कि अब करण जौहर को 'सैराट' की हिंदी रीमेक की भी अधिकारिक तौर पर घोषणा कर देनी चाहिए। करण की फिल्म में जान्हवी के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को लेने की बात चल रही है। ‘सैराट’ के हिंदी रीमेक को लेकर खबर यह थी कि फिल्म इस नवम्बर महीने से शुरू कर दी जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट में बहुत से बदलाव लाए जा रहें हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो जाति, समाज से ऊपर सोचकर लव मैरेज कर लेतें हैं।

जाह्नवी कपूर को करण जौहर ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ की अगली सीरीज के साथ फिल्मों में डेब्यू कराना चाहते थे पर श्रीदेवी को बात नहीं जमी। श्रीदेवी चाहती थी की उनकी बेटी किसी ऐसी फिल्म के साथ काम करें जिसमें वो लीड एक्ट्रेस हो। गौरतलब है की ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2’ में टाइगर श्रॉफ के साथ दो अभिनेत्रियां है। ऐसे देखना ये है कि करण कब श्रीदेवी को इस चिंता से निजात दिलाएंगे या नहीं? खैर हम तो ये ही दुआ करते हैं कि जाह्नवी कपूर जल्द से जल्द बडे पर्दे पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आए।

Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज