बॉलीवुड

इन सेलेब्रिटीज से रह चुकी है शाहरूख खान की दुश्मनी, जानें वजह

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरूख खान आज अपना 56वां बर्थडे मना रहें। उनकी अदाकारी और रोमांस आज भी बॉलीवुड में मशहूर है। उनके जन्मदिन पर हम जानेंगे शाहरूख के उन दुश्मनों के बारे में जो कभी उनके अच्छे दोस्त माने जाते थे।

2 min read
इन सेलेब्रिटीज से रह चुकी है शाहरूख खान की दुश्मनी, जानें वजह

बॉलीवुड सेलेब्स के बीच आपसी मनमुटाव एक आम बात है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। उन्होनें फिल्म दीवाना से एक्टिंग की शुरूआत की थी। तब से लेकर अब तक बॉलीवुड की इन हस्तियों से उनके मतभेद देखे गए हैं।

सलमान खान

सलमान खान और शाहरूख खान अभी एक अच्छे दोस्त माने जाते हैं। लेकिन इनके रिश्तों एक समय कड़वाहट का दौर भी आया था। वर्ष 2002 में फिल्म चलते चलते की शूट के दौरान सलमान ने धमकी देकर ऐशवर्या राय को फिल्म से बाहर कर दिया। सलमान के इस बर्ताव पर शाहरूख ने नराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद सलमान ने फिल्म मैं और मिसेज खन्ना में सलमान के कैमियो से इनकार कर दिया था। इसके बाद 2008 में एक पार्टी के दौरान सलमान और शाहरूख के बीच बड़ा झगड़ा देखा गया था।

आमिर खान

2004 में शाहरूख ने आमिर खान को लेकर एक टीवी शो में कहा था कि लोगों को अपना आइडल सोच समझकर चुनना चाहिए। इस बयान के बाद खबर आई थी की आमिर के बीच सब कुछ ठीक नहीं। बाद में आमिर ने शाहरूख के नाम से एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिसके चलते हंगामा बढ़ता चला गया।

अमिताभ बच्चन

एक बार शाहरूख खान ने चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में बतौर होस्ट जुड़ने की कोशिश की थी। इसके तुरंत बाद ही उन्होनें बिग बी की डॉन का रीमेक में काम किया था। माना जाता है कि शाहरूख के इन फैसलों की वजह से महानायक ने नराजगी जाहिर की थी। हालांकि बाद इनके रिश्तें सुधर गए थे।

प्रियंका चोपड़ा

डॉन के रिलीज के बाद से ही प्रियंका और शाहरूख के बीच अफेयर की चर्चा तेज हो गईं थी। जिसके बाद इन दोनों ने मीडिया के सामने आकर अपने रिश्तों को लेकर कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अफेयर की चर्चा के चलते शाहरूख और गौरी ने प्रियंका से दूरियां बना ली थीं।

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल और शाहरूख खान की जोड़ी ओम शांति ओम और रावन जैसी फिल्मों में साथ नजर आई। एक समय था जब दोनों अच्छे दोस्त माने जाते थे। लेकिन रावन के फ्लॉप होने के साथ ही दोनों के बीच अनबन हो गई और दोनों फिर साथ में कभी काम नहीं किया।

Published on:
02 Nov 2021 05:14 pm
Also Read
View All