बॉलीवुड

Star Screen Awards 2019 : ‘गली बॉय’, ‘आर्टिकल 15’, ‘वॉर’ की झोली में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, देखें पूरी विनर लिस्ट

Star Screen Awards 2019 Ranveer Singh Alia Bhatt Won Best Actors full winners list
2 min read
Dec 09, 2019
Star Screen Awards 2019
Star Screen Awards 2019

मुंबई में रविवार को स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, कृति सेनन, यामी गौतम, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। इसमें आलिया ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। उन्होंने एक खूबसूरत साड़ी पहनी थी। वहीं दीपिका वन-शोल्डर ब्लैक गाउन में दिखीं। उनके साथ रणवीर सिंह भी ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखे। उन्होंने सिल्वर कलर का ब्लेजर पहना था।

सबसे ज्यादा अवॉर्ड जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' ने जीते। इस फिल्म की झोली में बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर 2019 से कई अवॉर्ड्स आकर गिरें। सारा अली खान को फिल्म 'केदरानाथ' के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड मिला। आयुष्मान की फिल्म 'आर्टिकल 15' एक और बिग विनर के रूप में उभरी। इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीता और उन्हें बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चॉइस (मेल) अवॉर्ड मिला। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक क्रिटिक्स चॉइस पुरस्कार जीता।

यहां देखें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 के विजेताओं की लिस्ट

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स च्वॉइस : आर्टिकल 15
बेस्ट फिल्म पॉपुलर : गली बॉय
बेस्ट एक्टर फीमले पॉपुलर : आलिया भट्ट (गली बॉय)
बेस्ट एक्टर मेल पॉपुलर : रणवीर सिंह (गली बॉय)
बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक च्वॉइस : 'आर्टिकल 15' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा
बेस्ट एक्टर क्रिटिक च्वाइस (मेल) : आयुष्मान खुराना
बेस्ट एक्टर क्रिटिक च्वाइस (फीमेल) : भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू
बेस्ट डारेक्टर पॉपुलर : जोया अख्तर
मोस्ट प्रॉमिसिंग डेब्यू डायरेक्टर : अदित्य धर- (उरी)
बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर (फीमेल) : कामिनी कौशल, (कबीर सिंह)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) : गुलशन देवैया (मर्द को दर्द नहीं होता)
बात नई अवॉर्ड : लुका छुपी
बेस्ट न्यूकमर : सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)
बेस्ट न्यूकमर : सारा अली खान (केदारनाथ)
बेस्ट एक्टर कॉमिक : यामी गौतम (बाला)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : प्रेम चोपड़ा
बेस्ट छायांकन : गली बॉय
बेस्ट एक्शन फिल्म : वॉर
बेस्ट स्टोरी फिल्म : आर्टिकल 15
बेस्ट डॉयलॉग्स : गली बॉय
बेस्ट कोरियोग्राफी : घुंघरु (वॉर)
बेस्ट लिरिक्स : अपना टाइम आएगा (गली बॉय)
बेस्ट म्यूजिक : गली बॉय, कबीर सिंह
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : 'बेख्याली' गाना सचेत टंडन (कबीर सिंह)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : श्रेया घोषाल (कलंक)
बेस्ट साउंड डिजाइन : उरी
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन : गली बॉय

Published on:
09 Dec 2019 02:07 pm