बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने लाल बिंदी के साथ शुरू किया “अब हमारी बारी’ कैंपेन, यह कलाकार भी लगा रहे माथे पर….

अक्षय कुमार ने लाल बिंदी के साथ शुरू किया 'अब हमारी बारी' कैंपेन, यह कलाकार भी लगा रहे माथे पर....

less than 1 minute read
Nov 08, 2020
अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी 9 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले अभिनेता ने एक अभियान की शुरुआत की है। जिसका नाम है "अब हमारी बारी" इस अभियान के तहत अक्षय ने लोगों से अपील की है कि लाल बिंदी लगाकर इंस्टाग्राम पर फिल्टर की मदद से वे अपनी फोटो को पोस्ट करें। इस अभियान में अब कई सितारे शामिल हो रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने अपनी लाल बिंदी लगी हुई एक फोटो शेयर की है। इसके बाद कई सितारे और आमजन भी इस अभियान से जुड़ने लगे और अपनी फोटो पर रेड बिंदी लगाकर वे सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रहे हैं। इस अभियान में बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी सहयोग किया है। उन्होंने भी अपना बिंदी लगा हुआ फोटो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "वास्तव में अक्की सर ने जो पहल शुरू की है हम उसकी तारीफ करते हैं हमें एक कदम आगे बढ़ाना है और थर्ड जेंडर के प्रति प्यार स्वीकृति और समर्थन दिखाना है, चलो लाल बिंदी लगाते हैं और सब साथ हो जाते हैं क्योंकि अब हमारी बारी है उनका साथ देने की जिन्होंने आज तक हमारी खुशी में साथ दिया।"

सिद्धार्थ का यह सपोर्ट देखकर फैंस उनकी सराहना कर रहे हैं। इसी के अलावा रितिक धनजानी, इंडियन बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल सहित कई सितारों ने इस अभियान को आगे बढ़ाने में मदद की है। आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम लक्ष्मी बम से लक्ष्मी कर दिया गया है। क्योंकि पिछले दिनों धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे थे, इसी के चलते यह बदलाव हुआ है। यह फिल्म डिजनी हॉटस्टार प्लस पर सोमवार को रिलीज की जाएगी।

Published on:
08 Nov 2020 05:07 pm
Also Read
View All