बॉलीवुड

Stree 2 Starcast Fees: ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर नहीं राजकुमार राव मार ले गए बाजी, सैलरी में थोड़ी-सी पीछे रह गईं एक्ट्रेस

Stree 2 Starcast Fees: सिनेमाघरों में कल यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्त्री 2 रिलीज होने वाली है। ऐसे में आइए फिल्म की स्टारकास्ट की फीस जानते हैं।

less than 1 minute read
Aug 14, 2024
stree 2 starcast fees
'स्त्री 2' स्टारकास्ट की फीस

Stree 2 Starcast Fees: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 कल यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। कल 15 अगस्त को ही जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' भी थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। तीनों फिल्मों के बीच स्त्री 2 ने एडवांस बुकिंग में इन दोनों फिल्मों से अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट ने इसके लिए अच्छी खासी फीस भी वसूली है। कुछ स्टार्स की फीस करोड़ों में भी है। आइए जानते हैं कि स्त्री 2 के स्टारकास्ट ने अपने-अपने रोल के लिए कितने फीस चार्ज की है।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में अपने रोल के लिए श्रद्धा ने 5 करोड़ रुपए की फीस ली है। स्त्री 2 में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में श्रद्धा कपूर दूसरे नंबर पर है।

पंकज त्रिपाठी

स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी भी अहम हिस्सा हैं। इसमें वह एक बार फिर रुद्र भैया का रोल निभाते हुए ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले हैं। इसके लिए पंकज त्रिपाठी ने 3 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है।

अपारशक्ति खुराना

अपारशक्ति खुराना स्त्री 2 में बिट्टू का किरदार निभा रहे हैं। बिट्टू विक्की (राजकुमार राव) के सबसे पुराने और बचपन के दोस्त होते हैं। इस रोल के लिए अपारशक्ति ने 70 लाख रुपए चार्ज किए हैं।

अभिषेक बनर्जी

फिल्म में एक्टर अभिषेक बनर्जी भी अपने किरदार से ऑडियंस को खूब हंसाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक ने अपने रोल के लिए 55 लाख रुपए चार्ज किए हैं।

राजकुमार राव

स्त्री 2 के हीरो राजकुमार राव फिल्म में विक्की का रोल निभाते नजर आएंगे। इसके लिए राजकुमार ने 6 करोड़ रुपए फीस ली है। स्त्री 2 में राजकुमार राव ने सबसे ज्यादा फीस ली है।

Published on:
14 Aug 2024 02:55 pm