बॉलीवुड

गांव वालों के मना करने के बावजूद इस हॅान्टेड सड़क पर चल रही थी ‘स्त्री’ की शूटिंग, फिर जो हुआ जान सकपका जाएंगे आप

श्रद्धा कपूर और राजकुमार रॅाव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' काफी चर्चा में हैं। हाल में इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर हर दिन अपडेट्स सामने आ रही है। और इस बार फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है।
2 min read
Aug 05, 2018
stree movie crew experience paranormal activity shoot on haunted road
stree movie crew experience paranormal activity shoot on haunted road

इन दिनों बॅालीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार रॅाव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' काफी चर्चा में हैं। हाल में इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर हर दिन अपडेट्स सामने आ रही है। और इस बार फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है।

निर्देशक अमर कौशिक ने शूटिंग के दौरान अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि शूटिंग के समय श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव को कई तरह के अजीब अनुभवों का सामना करना पड़ा। रात की शूटिंग के दौरान, मध्य प्रदेश के एक छोटे से कस्बे चंदेरी में शूटिंग के दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने टीम को आगाह किया कि वह रात को इस सड़क पर शूटिंग नहीं करें।

लेकिन टीम ने उनकी एक नहीं सुनी और रात में शूटिंग चालू रखी। शूटिंग के दौरान कई तरह के अजीब वाकये हुए। जैसे पहले तो कैमरे का फोकस पुलर ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। इसके बाद बिजली आ-जा रही थी जिसके चलते इसका बल्ब भी दिक्कत देने लगा।

इसके अलावा डायरेक्टर ने बताया, 'हमारी शूटिंग के एक दिन पहले कुछ स्थानीय लोग मेरे पास आए और कहा कि हम जिस सड़क पर शूटिंग कर रहे हैं, वो हॉन्टेड है और वहां कोई नहीं जाता।' गांववालों के मना करने पर भी मेकर्स ने इस बात पर बिना गौर किए फिल्म की शूटिंग करने का फैसला किया। बता दें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

Published on:
05 Aug 2018 12:29 pm
Also Read
View All
“पिता ने चेताया था हिंदू-मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं”, फराह नाज संग तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह

कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

न कोई गॉडफादर, न कोई PR स्टंट! 20 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने हासिल किया था वो मुकाम जिसके लिए तरसते हैं स्टार्स

परवीन बाबी के आखिरी दिनों पर दिग्गज अभिनेत्री बिंदु ने की बात, बोलीं- हर बात में अमिताभ बच्चन का लेती थीं नाम

‘मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया’, दिशा पाटनी के पेट डॉग की हुई मौत, अभिनेत्री ने किया भावुक पोस्ट