बॉलीवुड

‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का नया पोस्टर जारी, वरुण धवन ने बताया कब आएगा ट्रेलर

श्रद्धा और वरुण की जोड़ी 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' में साथ दिख आ चुकी है। इन दिनों के अलावा नोरा फतेही, प्रभु देवा, पुनीत पाठक, राघव जुयाल और धर्मेश येलांडे
2 min read
Dec 12, 2019
varun dhawan
varun dhawan

बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ‍िल्‍म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मूवी का पोस्टर शेयर रिलीज डेट की भी जानकारी है। इसमें एक्टर ब्लैक लेदर हाफ जैकेट में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, 'बूम! स्ट्रीट डांसर के ट्रेलर में सिर्फ 7 नींद की दूरी है। ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज होगा।' इससे पहले इसका ट्रेलर 12 दिसंबर को रिलीज होने वाला था।

श्रद्धा और वरुण की जोड़ी 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' में साथ दिख आ चुकी है। इन दोनों के अलावा नोरा फतेही, प्रभु देवा, पुनीत पाठक, राघव जुयाल और धर्मेश येलांडे सपोर्टिंग भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में उनके साथ इसमें नोरा फतेही भी नजर आएंगी। रेमा डिसूजा ने इसका निर्देशन किया है। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी।Varun Dhawan–Shraddha Kapoor

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी डांस पर आधारित है। इस फ‍िल्‍म में दर्शकों को पंजाबी के फेमस सॉन्ग का रिक्रिएट वर्जन देखने को मिलेगा। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के पॉपुलर सॉन्ग 'लाहौर' को इस फिल्म के लिए रिक्रिएट किया गया है। फिल्म में कुल 12 गाने होंगे जिनमें से 3 या 4 गाने हिट पंजाबी सॉन्ग के रिक्रिएट वर्जन होंगे।

Published on:
12 Dec 2019 02:50 pm