बॉलीवुड

फिल्म ‘परदेस’ से Salman Khan और Madhuri Dixit का क्या है कनेक्शन? निर्देशक Subhash Ghai ने किया खुलासा!

साल 1997 की सुपरहिट फिल्मों में से एक फिल्म 'परदेस' (Pardes) ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म का कनेक्शन सलमान खान (Salman Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) से भी है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 3:57 PM IST
फिल्म ‘परदेस’ से Salman Khan और Madhuri Dixit का क्या है कनेक्शन
फिल्म ‘परदेस’ से Salman Khan और Madhuri Dixit का क्या है कनेक्शन

फिल्म डायरेक्टर, प्रोडयूसर और स्क्रीनराइटर सुभाष घई (Subhash Ghai) ने इंडस्ट्री को कई हिट, ब्लॉकबस्टर और यादगार फिल्में दी हैं। सुभाष घई ने हमेशा से ही परिवार और उनके बीच के रिश्तों को देखते हुए अपनी फिल्मों को दर्शकों के सामने पेश किया है, जो आज के समय देखने को नहीं मिलती। सुभाष घई की एक ऐसी फिल्म थी 'परदेश' (Pardes)। उनकी ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की स्टोरीलाइन ने लोगों का दिल जीत लिया था। साथ ही फिल्म में दोनों स्टार्स के साथ-साथ बाकी कलाकारों के अभिनय और सादगी ने लोगों पर अलग ही जादू चलाया था।

नई लड़की को काम देना चाहते थे घई

अपने इंटरव्यू के दौरान सुभाष ने बताया था कि 'उन पर सलमान और माधुरी को इस फिल्म में कास्ट करने का दबाव बनाया जा रहा था'। इंटरव्यू में सुभाष बताते हैं कि ‘मैं चाहता था कि ‘परदेस’ कोई नई लड़की काम करे। माधुरी को पहले ही 3 फिल्मों के लिए साइन कर लिया गया था और फिल्म का 'गंगा' करेक्टर उनका पसंदीदा सब्जेक्ट था। पहले ‘परदेस’ का नाम 'गंगा' ही था'।

यह भी पढ़ें: Prabhas के लिए अपनी शादी तक तोड़ चुकी हैं Anushka Shetty!

घई ने खुद लिखी थी फिल्म की स्क्रिप्ट

सुभाष आगे बताते हैं कि 'माधुरी एक स्टार थीं और अगर मैं इतने बड़े स्टार को भोली-भाली लड़की की तरह दिखाऊंगा तो ऐसा लगेगा कि वे चालाकी कर रही हैं। मैंने जो स्क्रिप्ट लिखी थी। उसमें एक नई लड़की होनी चाहिए थी’। उन्होंने बताया कि 'लोग मुझे घमंडी भी समझ रहे थे। मेरी कंपनी के लोग कह रहे थे कि एक स्टार कास्ट होनी चाहिए और मैं कह रहा था कि मुझे स्टार कास्ट वाली फिल्म नहीं चाहिए। ये सब तीन महीने तक चला'।


घई ने कह दी ऐसा बीत

सुभाष घई ने इंटरव्यू में बताया कि 'डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ये भी कहा कि इस स्टार कास्ट को लेंगे तो जो भी पैसा मांगेंगे वो दे देंगे, लेकिन मैंने कहा कि नई स्टार कास्ट ले लो और जो कीमत चुकानी है वो मैं रखूंगा। उन्हें लगा कि शायद मैं घमंड में बात कर रहा हूं। मैंने उससे कहा कि मैं उसकी कीमत और कहानी तब बताऊंगा ये फिल्म रिलीज होगी’।

यह भी पढ़ें: Hansal 2.0 : Badshah के 'हसल 2.0' में MC Square ने मारी बाजी!

Updated on:
7 Nov 2022, 3:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All