28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hansal 2.0 : Badshah के ‘हसल 2.0’ में MC Square ने मारी बाजी! ‘बदमाश छोरे’ ने ‘राम-राम’ से जीता दिल

हाल में MTV के फेमश रैपर बादशाह (Badshah) के शो 'हसल 2.0' (Hansal 2.0) में फरीदाबाद के रैपर एमसी स्क्वायर (MC Square) ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, जिसके बाद क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी उनकी तारीफ की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Nov 2022, 2:10 PM IST

 Badshah के 'हसल 2.0' में MC Square ने मारी बाजी

Badshah के 'हसल 2.0' में MC Square ने मारी बाजी

MTV पर आने वाला और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला रियलिटी शो 'हसल 2.0' (Hansal 2.0) के इस सीजन का अंत भी हो चुका है। इस शो को म्यूजिक लवर्स का खूब प्यार मिलाता है। इस सीजन को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस सीजन में हर बार की तरह कई प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें से किसी को चुना जाना था, जो रविवार शो को विनर घोषित हो चुका है। 'हसल 2.0' के इस सीजन में सृष्टी तावड़े, पैराडॉक्स, ग्रेविटी और क्यूके जैसे कई यंग कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। हालांकि, इन सभी में से किसी को एक को 'हसल' चुना जाना था, जो थे रैपर एमसी स्क्वायर (MC Square) यानी अभिषेक बेंसला (Abhishek Bensla)।

विराट कोहली ने किया एमसी स्क्वायर को मैसेज

सोशल मीडिया पर कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिनमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 'हसल 2.0' विनर एमसी स्क्वायर को मैसेज कर उनकी तारीफ और उनका बधाई दी। इतना ही नहीं विराट ने एमसी स्क्वायर को फॉलो भी किया। एमसी स्क्वायर ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलाया करते हुए कहा कि 'ब मुझे पता चला कि मुझे विराट कोहली से एक डीएम मिला है तो मैं काफी हैरान था'।

यह भी पढ़ें: Abdu-Archana की लड़ाई ने 'Bigg Boss' फैंस के बीच खड़ कर दी दीवार!


शो की ट्रोफी के साथ मिला इतने का इनाम

एमसी स्क्वायर ने आगे बताया कि 'मैं लंबे समय से उनकी जर्नी देखता आ रहा हूं और उनका बहुत सम्मान करता हूं. मुझे काफी आश्चर्य हुआ जब मुझे पता चला कि उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है. मेरे दोस्त और परिवार ही हैं जिन्होंने मुझे इसके बारे में बताया. यही वो पल था जब मुझे एहसास हुआ कि मैंने कुछ बड़ा हासिल किया है'। बता दें कि एमसी स्क्वायर ने केवल शो की ट्रॉफी ही अपने नाम नहीं की, बल्कि वो 10 लाख रुपये की धन राशि भी अपने घर लेकर गए।

यह भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala के इंस्टाग्राम पर अपडेट हुआ स्टेटस!