28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Abdu-Archana की लड़ाई ने ‘Bigg Boss’ फैंस के बीच खड़ कर दी दीवार! एक्स कंटेस्टेंट बोले – ‘कितने दिन मेहमान रहेगा..’

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर के में हर दिन नया क्लेश देखने को मिल रहा है। हाल में घर के अंदर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) में जमकर लड़ाई हुई, लेकिन इन लड़ाई का असर इस बार घर के बाहर शो के दर्शकों पर भी पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Nov 2022, 1:07 PM IST

Abdu-Archana की लड़ाई ने 'Bigg Boss' फैंस के बीच खड़ कर दी दीवार

Abdu-Archana की लड़ाई ने 'Bigg Boss' फैंस के बीच खड़ कर दी दीवार

इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर में काफी उठा-पटक देखने को मिल रही है। घर के अंदर हर दिन प्यार मोहब्बत के साथ तकरार और बहस दोनों देखने को मिल रही है। कोई खाने के लिए लड़ रहा है तो कोई कैप्टेंसी के लिए एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है। वहीं शो में एक नया मोड़ तब देखने को मिला जब पहली बार हमेशा शांत नजर आने वाले घर के सबसे छोटे सदस्य अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) का भड़का हुआ अंदाज दर्शकों को देखने को मिला। घर के अंदर कैप्टंसी के लिए अब्दु रोजिक और अर्चना गौतम (Archana Gautam) में जमकर लड़ाई हुई, लेकिन इस बार इस लड़ाई का असल शो के दर्शको पर पड़ता नजर आ रहा है।

दरअसल, बीते एपिसोड में निमृत के सोने पर कुकड़ु अलार्म बज उठा था, जिसपर कमेंट करते हुए अर्चना ने कहा कि 'कौन सो गया तुम्हारी मंडली में से, निमृत? अब तो कैप्टन फायर'। इसके बाद गोरी और सौंदर्या ने अर्चना को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अब्दु को लेकर टोंट कसने शुरू कर दिए। अर्चना ने कहा कि 'एक महीना हो गया और कितने दिन मेहमान रहेगा? मेरा प्रतियोगी है वो'।

यह भी पढ़ें:Sidhu Moose Wala के इंस्टाग्राम पर अपडेट हुआ स्टेटस!


झगड़े से परेशान हुए अब्दू

अर्चना की काफी बातें सुनने के बाद अब्दु ने झल्लाते हुए कहा कि 'जबान बहुत लंबी हो चुकी है। इसे काटने की जरूरत है'। इतना ही नहीं अब्दु ने गुस्से में चिल्लाकर अर्चना को जेल जाने के लिए भी कहा, लेकिन उन्होंने एक बात नहीं मानी। इसके बाद अब्दू ने अचर्ना के लगातार बोलने से और गुस्से में आकर अपना माइक निकाल कर फेंक दिया। वहीं उनके झगड़े ने दर्शकों को भी एक दूसरे से टकराने की मुहिम छेड़ दी।

ऐसे-ऐसे कमेंट्स कर रहे यूजर्स

इतना ही नहीं दोनों के झगड़े को देखने के बाद यूजर्स ट्विटर पर शो और इन दोनों से जुड़ी बातों को साझा कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के झगड़े को देखने के बाद एक्स कंटेस्टेंट्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। शार्दुल पंडित ने लिखा 'अर्चना का कहना है कि अब्दु एक बच्चा नहीं है बल्कि कंटेस्टेंट है। इसमें कुछ गलत नहीं है जो भी अर्चना ने कहा है। अब्दु रोजिक एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं तो उनसे वैसा ही व्यवहार करना चाहिए न कि कम'।


यूजर्स कर रहे एक दूसरे पर पलटवार

यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'सही कहा अर्चना कि अब्दु रोजिक एक प्रतियोगी है कोई बच्चा नहीं। वो 19 साल का लड़का है'। वहीं एक्स कंटेस्टेंट एंडी कुमार ने दोनों की लड़ाई पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अर्चना जितना भी परेशान करती हो, लेकिन यहां वो सही है। अब्दु कितने दिन मेहमान बना रहेगा। वह बाकी कंटेस्टेंट के बराबर है। कंटेस्टेंट बनकर खेलो, मुफ्त में किसी को ट्रॉफी क्यों दें?', जिसका जवाब देते हुए एक यूजर ने अब्दु रोजिक का साथ देते हुए लिखा कि 'दोनों ने ही अर्चना गौतम को करारा जवाब दिया है। शिव हमेशा अपने दोस्त के लिए खड़ा होता है। ब्लॉकबस्टर कैप्टन अब्दु'।

यह भी पढ़ें: Twitter के इस फैसले का Kangana Ranaut ने किया समर्थन!