बॉलीवुड

सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर उठाए सवाल, कहा- क्या Sushant की हत्या करने के बाद उनका शव लटकाया गया?

सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने एक बार फिर सुशांत की खुदकुशी पर सवाल उठाए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने खुदकुशी पर शक जताते हुए पूछा है कि क्या सुशांत की हत्या करने के बाद उनके शव को लटका दिया गया?
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2020, 7:39 AM IST
Subramanian Swamy
Subramanian Swamy on Sushant Singh Rajput Case

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। डेढ़ महीने बीतने के बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) अभी तक खाली हाथ है। मुंबई पुलिस पर लापरवाही के आरोप हैं साथ ही कहा जा रहा है कि वह बिहार पुलिस का बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही है। वहीं, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने एक बार फिर सुशांत की खुदकुशी पर सवाल उठाए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने खुदकुशी पर शक जताते हुए पूछा है कि क्या सुशांत की हत्या करने के बाद उनके शव को लटका दिया गया?

सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल करते हुए ट्वीट (Subramanian Swamy Tweet) किया कि 'कपूर हॉस्पिटल (Cooper Hospital) के डॉक्टर्स ने फोरेंसिक से विसरा रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी है? साथ ही उन्होंने लिखा, क्या सुशांत को फांसी पर लटकाने से पहले जहर दिया गया था?'

इसके बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की जांच पर सवाल उठाते हुए एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अंतिम रिपोर्ट क्यों कहा गया? दोनों का एक कारण है। अस्पताल के डॉक्टर्स को फोरेंसिक विभाग से सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है कि ताकि ये पता चल सके कि उसे जहर दिया गया था या नहीं। इसके सुशांत के नाखून भी भेजे गए हैं।'

बता दें कि शनिवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुशांत के पिता को अगर बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है तो वह सीबीआई जांच की मांग करें। डीजीपी ने कहा कि सुशांत के पिता बोले कि हमें बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है, हमें सीबीआई जांच चाहिए। उनकी मांग के बाद फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें घटनास्थल का वीडियो रिकॉर्डिंग चाहिए। जो कोर्ट के ऑर्डर के बाद मुंबई पुलिस हमें देगी। जांच को लेकर उन्होंने ये आश्वस्त किया कि हम रहस्य से पर्दा उठाएंगे लेकिन थोड़ा धैर्य रखना होगा।

Published on: