बॉलीवुड

Subramanian Swamy का खुलासा: सुशांत की हत्या साजिश के तहत हुई इसे साबित करने के लिए हैं कई सबूत

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर ट्वीट किया है। उन्होंने सुशांत की हत्या को साजिश बताते हुए कहा कि इसे साबित करने के लिए कई बड़े सबूत हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2020, 10:20 AM IST
Subramanian Swamy tweet on Sushant Singh Rajput case
Subramanian Swamy tweet on Sushant Singh Rajput case

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) लगातार इस केस में एक्टिव रहे हैं। उन्होंने शुरुआत से ही सुशांत की मौत को मर्डर करार दिया था। इसके अलावा सुब्रमण्यम स्वामी कई तरह के हिंट्स भी ट्विटर (Twitter) के जरिए देते रहे हैं। उन्होंने बहुत पहले ही इस केस में दुबई एंगल सामने रख दिया था। सुशांत के फैंस भी सुब्रमण्यम स्वामी से लगातार सवाल करते रहते हैं और वो उनका जवाब भी देते हैं। हाल ही में फैंस ने एक बार फिर उनसे पूछा कि आखिर सुशांत केस को सुलझने में कितना वक्त लगेगा। जिसके जवाब में उन्होंने सुशांत की मौत को फिर से साजिशन हत्या Sushant murder conspiracy) करार दिया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि तीन एंजेसियों से पास इतने सबूत हैं कि सुशांत की मौत को साजिश के तहत मर्डर साबित किया जा सके। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा- सुशांत सिंह राजपूत के भक्त पूछ रहे हैं कि उनका केस कब अपने अंतिम निर्णय पर पहुंचेगा। मैं ये तो नहीं बता सकता लेकिन एम्स की टीम इस पर स्वतंत्र जांच नहीं कर सकती, क्योंकि उनके पास सुशांत की बॉडी नहीं है। इसलिए अब अस्पताल के दिए गए तथ्यों पर भरोसा करना होगा और हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन सीबीआई परिस्थितयों के अनुसार मिले साक्ष्य पर अपना निर्णय ले सकती है। तो अब सीबीआई, ईडी औरएनसीबी ने इसपर सख्ती की..

सुब्रमण्यम स्वामी ने आगे ट्वीट में लिखा- अब त्रिमूर्ति एजेंसियों ने कई बड़े सबूतों का पता लगा लिया है जिससे मुझे विश्वास है कि सीबीआई अदालत में ये आसानी से साबित कर पाएगी कि ये असल में साजिशन हत्या थी। इससे न सिर्फ न्याय होगा बल्कि सुशांत भी सही साबित होंगे जो बॉलीवुड (Bollywood) में सफाई होगी।

बता दें कि इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने सबूतों को नष्ट किए जाने का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि कूपर अस्पताल की ऑटोप्सी रिपोर्ट (Autopsy report) का फिर से मुल्यांकन करना कठिन होगा। सीबीआई को जो सबूत मिले वो बस परिस्थितयों के मुताबिक ही हैं। पूछताछ में जो कुछ सामने आएगा वो इस गैप को भर सकता है।

Published on:
Also Read
View All