बॉलीवुड

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया का बढ़ाया टेम्परेचर, फोटोज हो रही हैं वायरल

सुहाना खान की का तस्वीरें हो रही है वायरल काऊ बॉय हैट में दिखा सुहाना का ये अंदाज दोस्तों के साथ मस्ती करती हुए शेयर किया वीडियो

2 min read
Oct 22, 2019

नई दिल्ली। बॉलीवु़ड के किंग खान की बेटी सुहाना खान अकसर अपनी तस्वीरों को लेकर मीडिया में छाई रहती है। बेशक उन्होंने अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है लेकिन फिर भी सुहाना खान के बहुत फैंस हैं।

अब सोशल मीडिया पर सुहाना खान की काऊ बॉय हैट (cow boy hat) की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सुहाना ने काऊ बॉय हैट को पहनकर काफी हॉट पोज दिए हैं। सुहाना खान की इस फोटो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है। सुहाना इस फोटो में सूरज की तरफ आंख बंद करके पोज दे रही हैं। साथ ही दूसरी फोटो में सुहाना खान अपनी दो दोस्तों के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। ये नया अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है, साथ ही वह उनकी इस फोटो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सुहाना की इन तस्वीरों में सुहाना ने व्हाइट कर्लर का क्रॉप टॉप पहना है। सुहाना ने इस पेज पर एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें वो अपनी फ्रेंड को गले लगाती हुई डांस कर कर रही हैं। आपको बता दें कि इस वक्त सुहाना अपनी पढ़ाई करने के लिए न्यूयार्क में हैं।

View this post on Instagram

😍

A post shared by Suhana Fc (@suhanaxhan2) on

Published on:
22 Oct 2019 02:15 pm
Also Read
View All