सुहाना खान (Suhana Khan) ने भले ही फिल्मों में कदम न रखा हो, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है।
नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लोग सुहाना को जल्द से जल्द फिल्मों में देखना चाहते हैं। हालांकि उनकी ये मुराद पूरी होने में अभी कुछ वक्त लगेगा, क्योंकि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Daughter) की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। लेकिन इस बीच सुहाना की तस्वीर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही है।
सुहाना की इस तस्वीर में वो अपनी दोस्त के साथ पार्टी में नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुहाना ने ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी है। जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। दरअसल, सुहाना खान (Suhana Khan) के इस फोटो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। अब उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आपको बता दें सुहाना खान ने भले ही फिल्मों में कदम न रखा हो, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए तरसते रहते हैं। सुहाना को अक्सर उनके दोस्तों के साथ स्पॉट किया जाता है।